पेट्रोल के दाम में 5.64 रुपए की बढ़ोत्तरी, डीजल भी हुआ 3.72 रुपए महंगा
नई दिल्ली। जब से डीजल-पेट्रोल की कीमतों की रोजाना समीक्षा शुरू हुई है, तब से लोगों ने भी कीमतों की ओर ध्यान देना काफी कम कर दिया है। जब हमने पिछले दिनों में डीजल-पेट्रोल की कीमतों में हुए बदलाव की रिपोर्ट देखी, तो काफी चौंकाने वाले खुलासे हुए। आइए जानते हैं डीजल-पेट्रोल से जुड़ी कुछ चौंकाने वाली बातें।

काफी महंगा हो गया डीजल-पेट्रोल
रोजाना मामूली बदलाव से ग्राहकों को भले ही डीजल-पेट्रोल के दाम में कोई फर्क नहीं दिखाई दिया हो, लेकिन 1 जुलाई से लेकर अब तक पेट्रोल की कीमतें 5.64 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमतें 3.72 रुपए प्रति लीटर बढ़ चुकी हैं। आपको बता दें कि डीजल-पेट्रोल की कीमतों में 16 जून से रोजाना बदलाव होता है।
ऐसे बढ़ीं ये कीमतें
16 जून को डीजल की कीमत 54.49 रुपए थी, जिसमें 1 जुलाई तक थोड़ी गिरावट देखी गई, लेकिन 23 अगस्त तक इसकी कीमत में काफी बढ़ोत्तरी हो चुकी है और यह 57.05 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। वहीं दूसरी ओर 16 जून को पेट्रोल की कीमत 65.48 रुपए थी, जिसमें भी 1 जुलाई तक कुछ गिरावट देखने को मिली। लेकिन 1 जुलाई से लेकर 23 अगस्त तक पेट्रोल की कीमत 5.64 रुपए प्रति लीटर बढ़ चुकी है और 23 अगस्त को पेट्रोल की कीमत 68.73 रुपए प्रति लीटर हो गई थी।
कब कितनी थी कीमतें
16 जून से रोजाना डीजल-पेट्रोल की कीमतों की समीक्षा हो रही है। नीचे दी गई टेबल में दिखाया गया है कि तब से लेकर 23 अगस्त तक कैसे-कैसे कीमतें बढ़ती हुई दिखी हैं।












Click it and Unblock the Notifications