Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

महंगाई की एक और मार, घरेलू LPG सिलेंडर पर 50 रुपए बढ़े, अब इतने का मिलेगा एक सिलेंडर

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच महंगाई का अब एक और बड़ा झटका लगा है

नई दिल्ली, 7 मई: पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों को एक और बड़ा झटका लगा है। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच शनिवार को तेल कंपनियों ने घेरलू एलपीजी सिलेंडर के दाम भी 50 रुपए बढ़ा दिए। दाम बढ़ने के बाद अब 14.2 किलोग्राम का एलपीजी सिलेंडर 999.50 रुपए का मिलेगा। घरेलू गैस सिलेंडर पर बढ़ी हुई कीमतें आज से ही लागू हो गई है।

Recommended Video

    LPG Price Hike:आम जनता पर महंगाई की मार, 50 रुपये महंगा हुआ LPG Cylinder | वनइंडिया हिंदी
    lpg

    गौरलतब है कि दो महीने पहले मार्च में ही तेल कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपए का इजाफा किया था। वहीं, पिछले हफ्ते कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भी 102 रुपए की बढ़ोत्तरी हुई थी। इस समय 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 2253 रुपए है। ऐसे में घेरलू गैस सिलेंडर महंगा होने से रसोई का बजट और बुरी तरह से महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों की परेशानी बढ़ना तय है।

    पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने बिगाड़ा घर का बजट
    आपको बता दें कि देश के कई राज्यों में इस समय डीजल और पेट्रोल की कीमतें 100 रुपए के पार हैं। ईंधन के दाम बढ़ने से बाजार में रोजमर्रा के सामान से लेकर खाने-पीने की चीजों की कीमतें भी बढ़ी हैं। दिल्ली की अगर बात करें तो देश की राजधानी में पेट्रोल की कीमतें इस समय 105.41 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 95.87 रुपए प्रति लीटर हैं। हालांकि एक राहत की बात यह भी है कि पिछले करीब एक महीने से तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई इजाफा नहीं किया है और दाम स्थिर हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+