होम-कार लोन लेने वालों को PNB का बड़ा तोहफा,सस्ता हुआ कर्ज

होम-कार लोन लेने वालों को PNB का बड़ा तोहफा,सस्ता हुआ कर्ज

नई दिल्ली। अगर आप भी आने वाले कुछ दिनों घर या फिर गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद खास है। दरअसल पीएनबी ने होम लोन और ऑटो लोन लेने वाले लोगों के लिए फेस्टिवल ऑफर पेश किया है। सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक अपने ग्राहकों के लिए फेस्टिवल बोनांजा ऑफर लेकर आया है, जिसके तहत बैंक ने प्रोसेसिंग फीस पूरी तरह से माफ कर दी है। आपको बता दें कि आमतौर पर बैंक लोन पर अपफ्रंट/प्रोसेसिंग फीस और डॉक्यूमेंटेशन चार्ज लेता है, लेकिन PNB ने होम लोन, कार लोन और टू-व्हीलर लोन लेने वालों के लिए ये फीस पूरी तरह से माफ कर दी है।

 पीएनबी का फेस्टिवल ऑफर

पीएनबी का फेस्टिवल ऑफर

पीएनबी ने लोगों के लिए फेस्टिव ऑफर पेश किया है। जिसके तहत लोगों को होम लोन या ऑटो लोन लेने पर कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं लगने की बात कही गई है। इतना ही नहीं पीएनबी ने ब्याज दर में 0.10 प्रतिशत अंक की कटौती करने का फैसला किया है. ये कटौती अलग-अलग समयावधि के कर्ज के लिये की गई है। ब्याज दर में की गई यह कटौती एक मार्च 2019 से लागू हो गई है।

 सस्ता हुआ लोन

सस्ता हुआ लोन

पीएनबी ने 1 मार्च से ब्याज दर में कटौती की है। बैंक ने ब्‍याज की दर 8.55 फीसदी से घटाकर 8.45 फीसदी कर दिया है। वहीं 3 साल की अवधि के कर्ज के लिए ब्याज दर कम कर 8.65 फीसदी कर दी गई है। वहीं बैंक ने लोगों से अपील की है कि वो PNB का फेस्टिवल बोनांजा ऑफर का लाभ 31 मार्च 2019 तक उठाएं। 31 मार्च तक अगर आप पंजाब नेशनल बैंक में होम लोन या कार लोन के लिए अप्लाई करते हैं तो आपको प्रोसेसिंग फीस नहीं देने होंगे।

पंजाब नैशनल बैंक का '59 मिनट पोर्टल'

पंजाब नैशनल बैंक का '59 मिनट पोर्टल'

आपको बता दें कि PNB ने पीएसबीलोन्सइन59मिनट्स' पोर्टल के जरिए 689 करोड़ का कर्ज मंजूर किया है। बैंक ने लघु, सूक्ष्म एवं मझोले (एमएसएमई) श्रेणी के 1,600 से अधिक उपक्रमों के 689 करोड़ रुपये के लोन मंजूर किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+