PF खाताधारक ध्यान दें, भूल से भी न करें ये गलती, वरना फंस सकता है पूरा पैसा
PF खाताधारक भूल से भी न करें ये गलती,फंस सकता है पूरा पैसा
नई दिल्ली। नौकरीपेशा लोगों के लिए पीएफ खाता अनिवार्य है। पीएफ खाते में जमा पैसा आपके भविष्य को सुरक्षित करता है, लेकिन आपकी छोटी से गलती आपके इस सुरक्षित निवेश को खतरे में डाल सकती है। आपकी इस छोटी सी भूल के चलते आपका पीएफ का पैसा फंस सकता है। इन्हीं गलतियों में से एक गलती है एक यूएएन नंबर रहते हुए दूसरा यूएएन जेनरेट करना। कई लोग जब नौकरी बदलते हैं तो अपने पुराने ऑफिस का यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) नंबर नई कंपनी में न देकर नया पीएफ अकाउंट खुलवा लेते हैं। जिसकी वजह से नया UAN जेनरेट होता है। आपको बताते हैं इससे आपको क्या नुकसान है...

दो यूएएन नंबर रखने का नुकसान
दो अलग-अलग UAN नंबर होने पर आपके लिए अपने खाते की डिटेल देखने में परेशानी आ सकती है। अलग-अलग यूएएन होने से आप अपने पुराने पीएफ खाते का डीटेल नहीं देख पाते हैं और आपका पुराना फंड फंसा रह सकता है। उसे आप तब तक ट्रांसफर भी नहीं कर सकते जब तक आप दोनों UAN नंबर को मर्ज न कर लें।

कैसे मर्ज करें यूएएन नंबर
यूएएन नंबर को मर्ज करने के लिए कई तरीके हैं। आप किसी भी तरीके से इसे मर्ज कर एक कर सकते हैं। पहला तरीका है कि आप अपनी मौजूदा कंपनी के साथ-साथ EPFO को भी इसकी जानकारी देनी होगी। आप [email protected] पर मेल करके अपना पुराना और नया दोनों यूएएन नंबर भरकर मेल कर सकते हैं। ईपीएफओ आपके दोनों यूएएन नंबर को वैरिफाई कर पुराने यूएएन नंबर को ब्लॉक कर देगा और फिर आप पुराने खाते में जमा राशि को नए खाते में ट्रांसफर करने के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

ये भी है तरीका
अगर आपका पीएफ खाता और यूएन आपस में लिंक है तो आप EPFO वेबसाइट के जरिए यूएएन को मर्ज कर सकते हैं। इसके लिए आपको एम्प्लॉई वन ईपीएफ अकाउंट पर क्लिक करना होगा। आपको अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर, यूएएन नंबर और कंपनी की आईडी भरनी होगी। फिर ओटीपी भरने के बाद पुराने पीएफ खाते की जानकारी भरनी होगी। वहीं EPFO पोर्टल से आपको पुराने पीएफ खाते को ट्रांसफर करने का रिक्वेस्ट करना होगा। आपके ट्रांसफर क्लेम को वेरिफाई करने के बाद यूएएन को लिंक करने का रिक्वेस्ट करना होगा। ट्रांसफर प्रोसेस होने के बाद EPFO आपके पिछले UAN को ब्लॉक कर देगा।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications