Fuel Rates: 23 दिनों से नहीं बढ़े पेट्रोल का दाम लेकिन अभी भी कीमत रिकॉर्ड स्तर पर

नई दिल्ली, 09 अगस्त। लगातार 23 वें दिन भी पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। बता दें कि 17 जुलाई के बाद से तेल के दाम नहीं बढ़े हैं। मालूम हो कि इस दिन पेट्रोल 29-34 पैसे महंगा हुआ था, हालांकि उस दिन भी डीजल के दाम स्थिर थे। हालांकि अभी भी पेट्रोल-डीजल के दाम रिकॉर्ड स्तर पर हैं । पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर होने के पीछे इंटरनेशनल मार्केट में कच्‍चे तेल के भाव में गिरावट है, लेकिन मई, जून और जुलाई के शुरुआत दिनों में जिस तरह से तेल के दाम बढ़े हैं, उसकी वजह से जो दाम बढ़े हैं वो आसमान छू रहे हैं। गौरतलब है कि पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें रोज सुबह 6 बजे जारी की जाती हैं।

Recommended Video

    Fuel Rates: 23 दिनों से नहीं बढ़े पेट्रोल का दाम लेकिन अभी भी कीमत रिकॉर्ड स्तर पर
     ये हैं आज के पेट्रोल के दाम

    ये हैं आज के पेट्रोल के दाम

    • दिल्ली : 101.84 रुपये प्रति लीटर
    • मुंबई : 107.83 रुपये प्रति लीटर
    • कोलकाता : 102.08 रुपये प्रति लीटर
    • चेन्नई : 102.49 रुपये प्रति लीटर
    • बेंगलुरु: 105.25 रुपये प्रति लीटर
    • पटना: 104.25 रुपये रुपये प्रति लीटर
    • हैदराबाद : 105.83 रुपये प्रति लीटर
    • जयपुर : 108.71 रुपये प्रति लीटर
    • लखनऊ: 98.92 रुपये प्रति लीटर
    • रांची: 96.68 रुपये प्रति लीटर
    ये हैं आज के डीजल के दाम

    ये हैं आज के डीजल के दाम

    • दिल्ली : 89.87 रुपये प्रति लीटर
    • मुंबई : 97.45 रुपये प्रति लीटर
    • कोलकाता : 93.02 रुपये प्रति लीटर
    • चेन्नई: 94.39 रुपये प्रति लीटर
    • बेंगलुरु: 95.26 रुपये प्रति लीटर
    • पटना: 95.51 रुपये रुपये प्रति लीटर
    • हैदराबाद :97.96 रुपये प्रति लीटर
    • जयपुर :99.02 रुपये प्रति लीटर
    • लखनऊ: 90.26 रुपये प्रति लीटर
    • रांची: 94.84 रुपये प्रति लीटर
    ऐसे जानें पेट्रोल-डीजल का दाम

    ऐसे जानें पेट्रोल-डीजल का दाम

    आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का क्या दाम है इसे आप अपने मोबाइल के जरिए जान सकते हैं। या तो पहले आप IOC का ऐप डाउनलोड कर लें या फिर आप अपने मोबाइल में RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें, आपको SMS पर सारी जानकारी मिल जाएगी। मालूम हो कि हर शहर का RSP नंबर अलग-अलग होगा जिसे आप IOC की वेबसाइट से पता कर सकते हैं।

    19 राज्‍यों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये के पार

    19 राज्‍यों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये के पार

    आपको बता दें कि अब तक 19 राज्‍यों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये के पार हो चुका है। भारत में इस वक्त सबसे महंगा पेट्रोल राजस्‍थान के गंगानगर में है। गंगानगर में पेट्रोल की कीमत 113.21 रुपये और डीज़ल 103.15 रुपये प्रति लीटर है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+