Fuel Rates: जानिए 15 अगस्त को क्या है पेट्रोल-डीजल के दाम?
नई दिल्ली, 15 अगस्त। लगातार 29 वें दिन भी पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। आज भी तेल कंपनियों ने कीमत में कोई इजाफा नहीं किया है , जिससे आजादी के दिन लोगों को राहत है। आपको बता दें कि 17 जुलाई के बाद से तेल के दाम नहीं बढ़े हैं। मालूम हो कि इस दिन पेट्रोल 29-34 पैसे महंगा हुआ था, हालांकि उस दिन भी डीजल के दाम स्थिर थे। वैसे इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के भाव में तेजी आई है, इस वक्त ब्रेंट क्रूड की कीमत 70.74 डॉलर प्रति बैरल हो गई है। आपको बता दें कि 19 राज्यों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये के पार हो चुका है।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 101.84 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 107.83 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 102.08 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 102.49 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 105.25 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 104.25 रुपये रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद : 105.83 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर : 108.71 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 98.92 रुपये प्रति लीटर
- रांची: 96.68 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 89.87 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 97.45 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 93.02 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई: 94.39 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 95.26 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 95.51 रुपये रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद :97.96 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर :99.02 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 90.26 रुपये प्रति लीटर
- रांची: 94.84 रुपये प्रति लीटर

ऐसे जानें पेट्रोल-डीजल का दाम
आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का क्या दाम है इसे आप अपने मोबाइल के जरिए जान सकते हैं। या तो पहले आप IOC का ऐप डाउनलोड कर लें या फिर आप अपने मोबाइल में RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें, आपको SMS पर सारी जानकारी मिल जाएगी। मालूम हो कि हर शहर का RSP नंबर अलग-अलग होगा जिसे आप IOC की वेबसाइट से पता कर सकते हैं।

श्रीगंगानगर में सबसे महंगा पेट्रोल
इंडिया में आज सबसे ज्यादा महंगा पेट्रोल राजस्थान के श्रीगंगानगर में मिल रहा है, जहां प्रति लीटर पेट्रोल का दाम 105 रुपये हो गया है। बता दें कि 135 जिलों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये के पार हो चुका है।












Click it and Unblock the Notifications