Fuel Rates: आसमान छू रहे हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आज क्या है कीमत?
नई दिल्ली, 10 अगस्त। लगातार 24 वें दिन भी पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। बता दें कि 17 जुलाई के बाद से तेल के दाम नहीं बढ़े हैं। मालूम हो कि इस दिन पेट्रोल 29-34 पैसे महंगा हुआ था, हालांकि उस दिन भी डीजल के दाम स्थिर थे। हालांकि अभी भी पेट्रोल-डीजल के दाम रिकॉर्ड स्तर पर हैं ।

जो दाम बढ़े हैं वो आसमान छू रहे हैं
पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर होने के पीछे इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के भाव में गिरावट है, लेकिन मई, जून और जुलाई के शुरुआत दिनों में जिस तरह से तेल के दाम बढ़े हैं, उसकी वजह से जो दाम बढ़े हैं वो आसमान छू रहे हैं।

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 101.84 रुपये प्रति लीटर
देश के दिल यानी कि दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 101.84 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर है। गौरतलब है कि पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें रोज सुबह 6 बजे जारी की जाती हैं।अगर कच्चे तेल के दामों में गिरावट जारी रहेगी तो जल्द ही तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर कर सकती हैं।

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 89.87 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 97.45 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 93.02 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई: 94.39 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 95.26 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 95.51 रुपये रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद :97.96 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर :99.02 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 90.26 रुपये प्रति लीटर
- रांची: 94.84 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 87.69 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 95.14 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई: 92.31 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 90.54 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 92.97 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर: 96.69 रुपये रुपये प्रति लीटर
- भोपाल : 96.35 रुपये प्रति लीटर
ऐसे जानें पेट्रोल-डीजल का दाम
आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का क्या दाम है इसे आप अपने मोबाइल के जरिए जान सकते हैं। या तो पहले आप IOC का ऐप डाउनलोड कर लें या फिर आप अपने मोबाइल में RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें, आपको SMS पर सारी जानकारी मिल जाएगी। मालूम हो कि हर शहर का RSP नंबर अलग-अलग होगा जिसे आप IOC की वेबसाइट से पता कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications