Fuel Rate: जानिए आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल के दाम
नई दिल्ली, 18 जनवरी। पेट्रोल और डीजल के दाम में आज एक बार फिर से कोई बदलाव नहीं किया गया है, ऐसे में लोगों को पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर रहने से कुछ हद तक राहत जरूर हैं। बता दें कि नवंबर माह के शुरुआती हफ्ते के बाद से पेट्रोल और डीजल के दाम में किसी तरह की कोई बढ़ोतरी नहीं कई है। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम की बात करें तो यह 95.41 रुपए प्रति लीटर है जबकि डीजल का दाम 86.67 रुपए प्रति लीटर है। वहीं देश के अन्य शहरों में भी पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपए प्रति लीटर है जबकि डीजल 94.14 रुपए प्रति लीटर है।

चेन्नई में पेट्रोल के दाम 101.40 रुपए प्रति लीटर है, कोलकाता में 104.67 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल बिक रहा है जबकि डीजल के दाम 89.79 रुपए हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बात करें यहां पेट्रोल के दाम 95.28 रुपए प्रति लीटर हैं जबकि डीजल के दाम 86.80 रुपए प्रति लीटर हैं। आगरा में पेट्रोल 95.13 रुपए प्रति लीटर, डीजल 86.64 रुपए प्रति लीटर, गाजियाबाद में 95.29 रुपए प्रति लीटर, डीजल 86.80 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।
बता दें कि हर रोज अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत के आधार पर ही देश में पेट्रोल और डीजल के दाम में बदलाव होता है। तेल कंपनियां समीक्षा के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम में बदलाव करती हैं। हर रोज भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल जैसी कंपनियां पेट्रोल और डीजल के दाम अपडेट करती हैं। आप भी अपने शहर में पेट्रोल और डीजल के दाम आसानी से मोबाइल फोन के जरिए पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको RSP कोड लिखकर 9224992249 पर मैसेज भेजना होगा। यहां जानिए अपने शहर का आरएसपी कोड












Click it and Unblock the Notifications