पेट्रोल-डीजल के दामों में लगी आग, पहली बार मुंबई में 100 के पार पहुंचा पेट्रोल
शनिवार को तेल के दामों में एक बार फिर बढ़ोत्तरी की गई। शनिवार को हुई बढोत्तरी के साथ मुंबई में पहली बार पेट्रोल का दाम 100 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गया।
नई दिल्ली, 29 मई। शनिवार को तेल के दामों में एक बार फिर बढ़ोत्तरी की गई। शनिवार को हुई बढोत्तरी के साथ मुंबई में पहली बार पेट्रोल का दाम 100 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गया। शनिवार को पेट्रोल के दामों में 26 पैसे और डीजल के दामों में 30 पैसे की वृद्धि की गई।
Recommended Video
मुंबई
में
पेट्रोल
हुआ
100
के
पार
शनिवार
को
हुई
वृद्धि
के
साथ
मुंबई
में
पेट्रोल
100.19
रुपए
प्रति
लीटर
जबकि
डीजल
92.17
रुपए
प्रति
लीटर
पहुंच
गया।
यह भी पढ़ें: ब्रिटिश प्रधानमंत्री के साथ पीएम मोदी ने की वर्चुअल बैठक, 2030 तक व्यापार दोगुना करने का रखा लक्ष्य
वहीं राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 93.94 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 91.87 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया।इसके अलावा चेन्नई में पेट्रोल 95.51 रुपये जबकि डीजल 89.65 रुपए प्रति लीटर पर बेचा जा रहा है। बता दें कि चार मई के बाद से तेल के दामों में भारी उछाल आया है। यह 15वीं बार है तब मई में तेल के दामों में वृद्धि की गई है। नई वृद्धि के साथ देश में पेट्रोल-डीजल दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं।
राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में पेट्रोल 100 रुपए के पार पहुंच गया है। अलग-2 राज्यों में तेल की कीमतें वहां लगने वाले कर पर निर्भर करती हैं। राजस्थान में पेट्रोल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) सबसे अधिक है, जिसके बाद मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र का नंबर आता है। तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और विदेशी विनिमय दरों के आधार पर प्रतिदिन तेल के दामों में बदलाव करती हैं।