Petrol Diesel Price: बीते 12 दिनों में 7.20 रुपये बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आपके शहर में क्या है रेट
Petrol Diesel Price: बीते 12 दिनों में 7.20 रुपये बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आपके शहर में क्या है रेट
नई दिल्ली, 02 अप्रैल: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में पिछले 12 दिनों में 7.20 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी हुई है। शनिवार (02 अप्रैल) को भी फिर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। राज्य के ईंधन खुदरा विक्रेताओं की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत अब 102.61 रुपये प्रति लीटर है, वहीं डीजल की कीमतें 93.07 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 93.87 रुपये हो गई है। देश भर में पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी की गई है। 22 मार्च को टैक्स में संशोधन में साढ़े चार महीने के लंबे अंतराल के बाद पेट्रोल-डीजल के दामों में यह 10वीं वृद्धि है।
Recommended Video

जानें चार महानगरों में पेट्रोल-डीजल के भाव?
शनिवार (2 अप्रैल 2022) को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में नई दिल्ली में 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई, जबकि मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 85 पैसे और कोलकाता में 84 पैसे की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
लेटेस्ट रेट के साथ दिल्ली में पेट्रोल 102.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 80 पैसे बढ़कर 93.87 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर 117.57 रुपये और डीजल की कीमत 101.79 रुपये है।
चेन्नई में पेट्रोल की कीमत में शनिवार को 78 पैसे की वृद्धि देखी गई है। जिसके बाद चेन्नई में पेट्रोल 108.21 रुपये और डीजल की कीमत 108.21 रुपये प्रति लीटर है।
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में शनिवार को पेट्रोल का भाव 112.19 रुपये प्रति लीटर हो गया है। हालांकि, डीजल प्रति लीटर की कीमत जिसमें 80 पैसे की वृद्धि देखी गई है, जिसके बाद कोलकता में डीजल 97.02 रुपये प्रति लीटर बिक रही है।

क्यों बढ़ रहे हैं पेट्रोल-डीजल के दाम?
22 मार्च के बाद देश में पेट्रोल और डीजल 7.20 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। हालांकि तेल विपणन कंपनियों ने 137 दिनों के अंतराल के बाद देश में पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि फिर से शुरू की है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में यह भारी बढ़ोतरी रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण भी प्रभावित हुई है।
नवंबर 2021 की शुरुआत में, कच्चे तेल की खुदरा बिक्री लगभग 82 डॉलर थी, जबकि मार्च 2022 के पहले तीन हफ्तों में कच्चे तेल की कीमतें औसतन 111 डॉलर प्रति बैरल थीं।

जानें आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल के रेट
-बेंगलुरु में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 108.14 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल की कीमत 92.05 रुपये है।
- भोपाल में एक लीटर पेट्रोल 115.09 रुपये और एक लीटर डीजल 98.28 रुपये पर बिक रहा है।
-नोएडा में पेट्रोल 102.67 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.22 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
- लखनऊ में पेट्रोल 102.45 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.02 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
- पटना में पेट्रोल 113.33 रुपये प्रति लीटर और डीजल 98.27 रुपये प्रति लीटर है।

किस दिन कितने बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
बता दें कि 22 मार्च से लेकर 02 अप्रैल 2022 के दौरान सिर्फ 24 मार्च और 01 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ाए गए हैं। यानी बाकी के 10 दिन पेट्रोल और डीजल के दाम 80 पैसे बढ़ाए गए हैं। 22 मार्च, 23 मार्च, 25 मार्च, 26 मार्च, 27 मार्च, 28 मार्च, 29 मार्च, 30 मार्च, 31 मार्च और 02 अप्रैल को हर दिन 80 पैसे की पेट्रोल-डीजल में बढ़ोतरी देखी गई है।

SMS के जरिए चेक कीजिए पेट्रोल-डीजल के दाम
आप एस एसएमएस के जरिए भी अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम जान सकते हैं। इसके लिए आप इंडियन ऑयल को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर एसएमएस भेजे। आपको एसएमएस के जरिए ही पेट्रोल-डीजल के दाम बताए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications