Petrol-Diesel Prices: पेट्रोल-डीजल के नए रेट हुए जारी, जानिए आपके शहर में क्या है कीमत

Petrol-Diesel Prices Today:भारत में तेल विपणन कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के दरों में संशोधन करती है। लगभग आठ महीने से पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Petrol-Diesel Prices

Petrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 18 फरवरी 2023 को स्थिरता बनी रही है। लगभग आठ महीने से पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये प्रति लीटर है। वहीं दिल्ली में डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। देश में हर दिन पेट्रोल-डीजल के नए रेट सुबह 6 बजे तेल कंपनियों द्वारा जारी किया जाता है। पेट्रोल-डीजल के रेट इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर तय किए जाते हैं।

जानिए बाकी शहरों में क्या है पेट्रोल-डीजल की कीमत?

-चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर, डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर

-कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर, डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर

-बेंगलुरु में पेट्रोल 101.94 रुपये प्रति लीटर, डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर

- लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये प्रति लीटर, डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर

-नोएडा में पेट्रोल 96.79 रुपये प्रति लीटर, डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर

- गुरुग्राम में पेट्रोल 97.18 रुपये प्रति लीटर, डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर

-चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपये प्रति लीटर, डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर

मूल्य वर्धित कर (वैट), माल ढुलाई शुल्क, स्थानीय कर जैसे अलग-अलग मानदंडों के आधार पर, राज्य द्वारा पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। पेट्रोल-डीजल के दामों में आखिरी बार देशव्यापी परिवर्तन पिछले साल 21 मई को हुआ था, जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती की।

मई 2022 में केंद्र सरकार द्वारा उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद से, कुछ राज्यों ने पेट्रोल-डीजल पर वैट की कीमतें भी कम की हैं, जबकि कुछ ने पेट्रोल और डीजल पर टैक्स लगाया। पंजाब सरकार ने राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में पेट्रोल और डीजल पर प्रति लीटर 90 पैसे का टैक्स लगाने का फैसला किया। केरल के वित्त मंत्री केएन बालगोपाल ने भी एलडीएफ सरकार के दूसरे पूर्ण बजट में पेट्रोल, डीजल और शराब पर टैक्स लगाने की घोषणा की। पेट्रोल और डीजल पर दो रुपये प्रति लीटर सामाजिक सुरक्षा टैक्स लगाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+