Petrol Diesel Price: जारी हुए आज के पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए सस्ता हुआ या बढ़े तेल के दाम

Petrol Diesel Price: जारी हुए आज के पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए सस्ता हुआ या बढ़े तेल के दाम

नई दिल्ली। 20 मार्च, रविवार को सुबह 6 बजे तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें जारी कर दी है। तेल कंपनियों ने एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल के दाम को अपरिवर्तित रखा है। आज कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है, आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पेट्रोल-डीजल की कीमतें लंबे वक्त से स्थिर बनी हुई है। इससे पहले तेल की बढ़ी कीमतों से लोगों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 5 रुपए और डीजल पर 10 रुपए प्रति लीटर घटा दिया था। उत्पाद शुल्क में राहत मिलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली।

Petrol-Diesel Price Today: Fuel Price Unchanged on 20th March, Know 1 liter Petrol Rate in your city


आज पेट्रोल-डीजल की कीमत

तेल कंपनियों द्वारा जारी पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर नजर डाले तो आज राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है तो डीजल 86.67 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। आपको बता दें कि देश के अधिकांश शहरों में तेल की कीमतें 100 रुपए प्रति लीटर के पार हो चुकी है। डीजल भी कई शहरों में 100 रुपए प्रति लीटर के पार निकल गया था।

देश के बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल की आज की कीमत

  • दिल्ली में आज पेट्रोल 95.41 रुपए प्रति लीटर तो डीजल 86.67 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया।
  • लखनऊ में पेट्रोल 95.28 रुपए तो डीजल 86.80 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।
  • मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपए, डीजल 94.14 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।
  • चेन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपए, डीजल 91.43 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।
  • कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपए और डीजल 89.79 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

अगर आप भी अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों के बारे में जानना चाहते हैं तो SMS के जरिए चेक कर सकते है। इसकते लिए आपको एक नंबर पर मैसेज भेजना होगा। इंडियन ऑयल के कस्टमर्स को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर SMS भेजना होगा तो वहीं HPCL के ग्राहकों को HPPRICE लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+