Petrol Price Today: पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट हुए जारी, जानें अपने शहर का भाव
Petrol Price Today: पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट हुए जारी, जानें अपने शहर का भाव
नई दिल्ली, 18 दिसंबर: पेट्रोल और डीजल के दामों में शनिवार (18 दिसंबर) को भी कोई बदलाव नहीं हुए हैं। सरकारी तेल कंपनियों ने आज के पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट जारी कर दिए हैं। दिवाली के बाद से ही पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। केंद्र सरकार समेत कई राज्य सरकारों ने नवंबर 2021 के पहले हफ्ते में पेट्रोल-डीजल से वैट हटाया था। दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 09.98 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.14 रुपये प्रति लीटर है। वहीं कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपये और डीजल 89.79 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। चेन्नई में 101.40 रुपये और डीजल 91.43 रुपये प्रति लीटर है।

जानिए बाकी शहरों के दाम
- लखनऊ में पेट्रोल 95.28 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 86.80 रुपये प्रति लीटर है।
-पुणे में पेट्रोल 109.52 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 92.31 रुपये प्रति लीटर है।
-जयपुर में पेट्रोल 107.6 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 90.07 रुपये प्रति लीटर है।
- गुरुग्राम में पेट्रोल 95.90 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 87.11 रुपये प्रति लीटर है।
-रायपुर में पेट्रोल 101.11 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 92.33 रुपये प्रति लीटर है।
बता दें कि हर दिन सरकारी तेल कंपनियां सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी करते हैं। पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन समेत कई तरह के टैक्स जुड़ते हैं, जिसके बाद पेट्रोल डीजल के दाम दोगुने हो जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पेट्रोल और डीजल की कीमतों को फिर से सस्ता करने की सरकार योजना बना रही है।
पेट्रोल डीजल के दाम आप मैसेज या ऑनलाइन भी देख सकते हैं। आप चाहे तो RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर एसएमएस कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications