Petrol Price: जारी हो गए पेट्रोल-डीजल के आज के नए रेट, टंकी फुल कराने से पहले जान लीजिए कीमत
Petrol Price: जारी हो गए पेट्रोल-डीजल के आज के नए रेट, टंकी फुल कराने से पहले जान लीजिए कीमत
नई दिल्ली, 01 अक्टूबर: सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की 01 अक्टबूर (शनिवार) की कीमत जारी कर दी है। पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में आज भी कोई बदलाव नहीं किया है। अब लगभग चार महीने से देश में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर हैं। दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये रुपये प्रति लीटर है। वहीं दिल्ली में डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

देश में आखिरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इस साल 21 मई को बदलाव हुआ था। 21 मई को जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती की घोषणा की थी। महाराष्ट्र सरकार ने जुलाई में पेट्रोल पर वैट में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 3 रुपये प्रति लीटर की कटौती की घोषणा की थी।
जानिए बाकी शहरों में क्या है पेट्रोल-डीजल की कीमत?
चेन्नई
पेट्रोल- 102.63 रुपये प्रति लीटर
डीजल--94.24 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता
-पेट्रोल की कीमत- 106.03 रुपये प्रति लीटर
-डीजल की कीमत- 92.76 रुपये प्रति लीटर
बेंगलुरु
-पेट्रोल 101.94 रुपये प्रति लीटर
- डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर
लखनऊ
-पेट्रोल- 96.57 रुपये प्रति लीटर
-डीजल- 89.76 रुपये प्रति लीटर
नोएडा
-पेट्रोल-96.79 रुपये प्रति लीटर
-डीजल- 89.96 रुपये प्रति लीटर
गुरुग्राम
-पेट्रोल 97.18 रुपये प्रति लीटर
-डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर
चंडीगढ़
- पेट्रोल 96.20 रुपये प्रति लीटर
-डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर
भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL), इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) सहित सार्वजनिक क्षेत्र की OMCs अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क कीमतों और विदेशी विनिमय दरों के मुताबिक हर दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव करती है।
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई भी बदलाव हर दिन सुबह 6 बजे से लागू होता है। बता दें स्थानीय करों, मूल्य वर्धित कर (वैट), माल ढुलाई शुल्क जैसे कई कारणों की वजह से हर राज्य में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बदलती रहती हैं। वैट या माल ढुलाई शुल्क जैसे स्थानीय करों के कारण खुदरा पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक राज्य से दूसरे राज्य में अलग होती हैं।












Click it and Unblock the Notifications