Petrol price: यूपी में पेट्रोल-डीजल 12 रु सस्ता, बिहार में भी 11.90 हुआ कम, जानें कहां कितनी हुई कटौती

Petrol price: यूपी में पेट्रोल-डीजल 12 रु सस्ता, बिहार में भी 11.90 हुआ कम, जानें कहां कितनी हुई कटौती

नई दिल्ली, 04 नवंबर: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने दिवाली की पूर्व संध्या पर पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों में कटौती कर देशवासियों को बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र सरकार ने बुधवार (03 नवंबर) को दिवाली के मौके पर पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमश 5 रुपये और 10 रुपये की कटौती करने की घोषणा की। पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क (वैट घटाने) में कटौती के केंद्र के फैसले के बाद कई भाजपा और एनडीए शासित राज्यों ने उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने के लिए ईंधन पर वैट कम करने की घोषणा की। जिसके बाद उत्तर प्रदेश में पेट्रोल-डीजल के दामों में 12-12 रुपये की कमी की गई है। वहीं बिहार में भी डीजल 11.90 रुपये सस्ता हुआ है और पेट्रोल 6.30 रुपये सस्ता हुआ है।

Recommended Video

    Petrol Diesel Excise Duty: Modi Govt के बाद राज्यों ने भी वैट में की कटौती, देखें | वनइंडिया हिंदी

    जानें महानगरों में आज कैसे बिक रहे हैं पेट्रोल-डीजल

    जानें महानगरों में आज कैसे बिक रहे हैं पेट्रोल-डीजल

    - दिल्ली में पेट्रोल 103.97 रुपये प्रति लीटर और डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

    -मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.14 रुपये प्रति लीटर है।

    - कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपये प्रति लीटर और डीजल 9.79 रुपये प्रति लीटर है।

    -चेन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपए और डीज़ल 91.43 रुपए प्रति लीटर है।

    BJP शासित राज्यों में लोगों को मिला डबल दिवाली गिफ्ट

    BJP शासित राज्यों में लोगों को मिला डबल दिवाली गिफ्ट

    केंद्र द्वारा घटाई गई एक्साइज ड्यूटी के घोषणा के कुछ घंटों बाद भाजपा शासित राज्य असम, गोवा, त्रिपुरा, कर्नाटक, उत्तराखंड, मणिपुर, गुजरात, यूपी और बिहार की सरकारों ने ईंधन पर वैट कम करने की घोषणा की।

    - उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जानकारी दी गई है कि यूपी में डीजल और पेट्रोल के दामों में 12-12 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई है। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल पर 7 रुपये तो डीजल पर 2 रुपये लीटर वैट कम किया गया है।

    बिहार से लेकर गोवा तक 12 रुपये प्रति लीटर सस्ता हुआ पेट्रोल

    बिहार से लेकर गोवा तक 12 रुपये प्रति लीटर सस्ता हुआ पेट्रोल

    - एनडीए के नेतृत्व वाली बिहार सरकार ने वैट को कम करने की घोषणा की है। भाजपा के वरिष्ठ सांसद सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट करके ये जानकारी दी है। बिहार सरकार ने पेट्रोल पर 1.30 रुपये राहत दी है और डीजल पर 1.90 रुपये की कटौती की है। वहीं केंद्र सरकार की तरफ से पेट्रोल पर 5 रुपया और डीजल पर 10 रुपये की कटौती की गई है। दोनों राहतों को मिलाकर बिहार में अब पेट्रोल 6.30 रुपये प्रति लीटर सस्ता होता और डीजल 11.90 रुपये प्रति लीटर सस्ता मिलेगा।

    - गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने कहा कि उनकी सरकार ने पेट्रोल पर 7 रुपये और डीजल पर 7 रुपये की अतिरिक्त कटौती की है। जिससे डीजल की कीमत में 17 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल की कीमत में 12 रुपये प्रति लीटर की कमी आएगी।

    -असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने भी पेट्रोल और डीजल पर वैट को 7 रुपये कम करने की घोषणा की। जिसके बाद असम में पेट्रोल 12 रुपये सस्ता हुआ और डीजल 17 रुपये सस्ता हुआ।

    हरियाणा सरकार ने भी दिवाली के दिन घटाया पेट्रोल-डीजल पर वैट घटाया

    हरियाणा सरकार ने भी दिवाली के दिन घटाया पेट्रोल-डीजल पर वैट घटाया

    -कर्नाटक सरकार ने भी पेट्रोल और डीजल पर वैट को 7 रुपये कम किया है। वहीं त्रिपुरा में भी पेट्रोल और डीजल पर वैट को 7 कम किया गया है। जिसके बाद इन दोनों राज्यों में पेट्रोल 12 रुपये और डीजल 17 रुपये सस्ता हुआ। मणिपुर में भी पेट्रोल और डीजल पर वैट को 7 रुपये कम किया गया है।

    -गुरुवार को हरियाणा सरकार ने भी राज्य में पेट्रोल और डीजल पर वैट घटाया है। अब हरियाणा में पेट्रोल और डीजल दोनों 12 रुपये प्रति लीटर सस्ते हो गए हैं।

    -वहीं हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी बुधवार को कहा कि उनकी सरकार जल्द ही पेट्रोल-डीजल पर वैट को कम करने के लिए अधिसूचना जारी करेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+