Petrol-Diesel Price: कच्चे तेल के दाम में गिरावट जारी, क्या देश में बढ़ गया पेट्रोल का रेट?
Petrol-Diesel Price: सोमवार को भी पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी हो गए हैं। आज भी चारों महानगरों समेत देश के लगभग सभी राज्यों में पेट्रोल-डीजल के रेट स्थिर हैं, जिससे आम लोगों को राहत मिली हुई है। आज भी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और मुंबई में 106.31 रुपये है, जबकि कोलकाता और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल का दाम क्रमश: 106.03 रुपये और 102.74 रु प्रति लीटर है। हालांकि ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के भाव में गिरावट जारी है। यहां पर ब्रेंट क्रूड का भाव 98.57 डॉलर प्रति बैरल हो गया है, इसके बावजूद देश में तेल के दाम में कोई भी परिवर्तन नहीं हुआ है। हालांकि सरकार ने कच्चे तेल पर से विंडफॉल टैक्स घटाया है इसलिए सबको अभी भी उम्मीद है कि देश में पेट्रोल-डीजल का रेट कम हो सकता है।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 96.72 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 106.31 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 106.03 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 102.74 रु प्रति लीटर
- नोएडा: 96.69 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 101.94 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 107.30 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 97.81 रुपये प्रति लीटर
- केरल : 117.17 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर: 108.48 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 96.58 रुपये प्रति लीटर
- तिरुवनंतपुरम: 107.71 रुपये प्रति लीटर
- पोर्टब्लेयर: 84.10 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 97.18 रुपये प्रति लीटर
- भुवनेश्वर: 103.19 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़: 96.20 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 109.66 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 86.62 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 94.27 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 92.76 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 94.33 रुपये प्रति लीटर
- नोएडा: 89.86 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 87.89 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 94.09 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 90.05 रुपये प्रति लीटर
- केरल : डीजल 103.93 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर: 93.72 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 89.77 रुपये प्रति लीटर
- तिरुवनंतपुरम: 96.52 रुपये प्रति लीटर
- पोर्टब्लेयर: 79.74 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 90.05 रुपये प्रति लीटर
- भुवनेश्वर: 94.76 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़: 84.26 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 97.82 रुपये प्रति लीटर

ऐसे भी चेक कर सकते हैं रेट
- गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
- या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
- इसके लिए आपको RSP-स्पेस- पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications