2.50 रुपए सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, सिर्फ 20 दिन की खुशी, जानिए कैसे?

नई दिल्ली। तेल की आसमान छूती कीमतों के बीच केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मामूली कटौती का ऐलान किया। केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में 2.50 रुपए प्रति लीटर की कटौती की। इस कटौती से आपको थोड़ी राहत तो मिली लेकिन हम जो बताने जा रहे हैं उसके बा द आप की खुशियों पर पानी फिर जाएगा।

 पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी

पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी

केंद्रीय वित्त मंत्री ने गुरुवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 2.50 रुपए प्रति लीटर की कटौती की घोषणा की। ये कटौती लोगों को राहत देने वाली तो है, लेकिन ये राहत ज्यादा दिनों तक बनी रहने वाली नहीं है। दरअसल जिस रफ्तार से पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है उसके आने वाले चंद दिनों में ही कीमतों फिर बढ़कर वहीं पहुंच जाएगी। अगर 4 अक्टूबर को दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों के आधार देखें तो 20 दिनों बाद कीमत फिर से वहीं पहुंच जाएगी।

 20 दिन चलेगी ये खुशी

20 दिन चलेगी ये खुशी

दिल्ली में आज पेट्रोल 84 रुपए है, जिसमें 2.50 रुपए की कटौती की गई और ये 81.50 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया। रोजाना तेल में होने वाली कीमत बढ़ोतरी से ये कीमत करीब 20 दिन बाद फिर से वहीं पहुंच जाएगी।14 सितंबर को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 81.28 रुपये प्रति लीटर था,रोजाना हो रही बढ़ोतरी के बाद करीब 20 दिन में ये 84 रुपए पर पहुंच गया। ऐसे में सरकारी की दी गई राहत आपको 20 दिन से ज्यादा का लाभ नहीं दे सकती है।

 पेट्रोल-डीजल की कीमत में कटौती

पेट्रोल-डीजल की कीमत में कटौती

केंद्रीय वित्त मंत्री ने लोगों को पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत से राहत देते हुए 2.50 रुपए की कटौती की। केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों से अतिरिक्त 2.50 रुपए की कटौती की है। सरकार की अपील अगर राज्य सरकारें मान लेती हैं तो पेट्रोल और डीजल 5 रुपए सस्ता हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+