Petrol Price:क्रूड ऑयल की कीमत में गिरावट के बाद क्या है आज पेट्रोल-डीजल के रेट, जानिए लेटेस्ट अपडेट
Petrol Price:क्रूड ऑयल की कीमत में गिरावट के बाद क्या है आज पेट्रोल-डीजल के रेट, जानिए लेटेस्ट अपडेट
नई दिल्ली, 3 सितंबर: इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमत में बड़ी गिरावट देखी गई है। कच्चे तेल में गिरावट के बीच ये उम्मीद की जा रही थी कि भारत में पेट्रोल डीजल के दामों में भी कमी जा सकती है। पेट्रोल और डीजल की कीमत 3 सितंबर 2022 को भी स्थिर रखी गई है। शनिवार को सुबह 6 बजे नए पेट्रोल और डीजल के रेट जारी कर दिए गए हैं, जिसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। देश में बीते 3 महीने से पेट्रोल-डीजल के रेट स्थिर हैं। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत आज 96.72 रुपये प्रति लीटर है और डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत आज 106.31 रुपये है, जबकि डीजल 94.27 रुपये पर बिक रहा है।

जानिए बाकी शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट
-चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर है।
-वहीं कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.76 रुपये प्रति लीटर है।
-बेंगलुरु में पेट्रोल 101.94 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर है।
-लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर है।
-नोएडा में पेट्रोल 96.79 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर है।
-गुरुग्राम में पेट्रोल 97.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर है।
- चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपये प्रति लीटर और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर है।
-हैदराबाद में पेट्रोल 109.66 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है
-गुवाहाटी में पेट्रोल 96.01 रुपये प्रति लीटर और डीजल 83.94 रुपये प्रति लीटर है।

हर दिन सुबह 6 बजे जारी होता है पेट्रोल-डीजल का रेट
भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल), इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) सहित सार्वजनिक क्षेत्र की OMCs अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क कीमतों और विदेशी विनिमय दरों के अनुरूप प्रतिदिन ईंधन की कीमतों में संशोधन करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई भी बदलाव हर दिन सुबह 6 बजे से लागू होता है। वैट या माल ढुलाई शुल्क जैसे स्थानीय करों के कारण खुदरा पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक राज्य से दूसरे राज्य में अलग होती हैं।

21 मई को हुआ था पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आखिरी देशव्यापी बदलाव 21 मई 2022 को हुआ था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती की घोषणा की थी। तब से, महाराष्ट्र एकमात्र ऐसा राज्य है, जिसने जुलाई में पेट्रोल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 3 रुपये प्रति लीटर की कटौती की घोषणा की है।












Click it and Unblock the Notifications