Petrol-Diesel Price: कच्चे तेल के भाव में गिरावट जारी, नोएडा में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल
Petrol-Diesel Price: रविवार को पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी हो गए हैं , आज भी चारों महानगरों समेत देश के लगभग सभी राज्यों में पेट्रोल-डीजल के भाव में कोई परिवर्तन नहीं है। हालांकि कच्चे तेल के भाव में लगातार गिरावट जारी है। कल ब्रेंट क्रूड के भाव में 2.16 डॉलर की गिरावट हुई, जिसके बाद इसका रेट 87.62 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है तो वहीं डबल्यूटीआई क्रूड के रेट में भाव 1.56 डॉलर की गिरावट दर्ज हुई है, जिसके बाद इसका रेट 80.08 डॉलर प्रति बैरल हो गया है।

बावजूद इसके घरेलू तेल की कंपनियों ने आज पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि आज नोएडा में पेट्रोल और डीजल 15 पैसे सस्ता हुआ है, जिसके बाद नोएडा में पेट्रोल के दाम 96.79 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल का रेट 89.96 रुपये प्रति लीटर हो गया है। मालूम हो कि घरेलू तेल की कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे अपडेट होती हैं।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 96.72 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 106.31 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 106.03 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 102.74 रु प्रति लीटर
- नोएडा: 96.79 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 101.94 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 107.24 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 97.81 रुपये प्रति लीटर
- केरल : 117.17 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर: 108.48 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 96.58 रुपये प्रति लीटर
- तिरुवनंतपुरम: 107.71 रुपये प्रति लीटर
- पोर्टब्लेयर: 84.10 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 97.18 रुपये प्रति लीटर
- भुवनेश्वर: 103.19 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़: 96.20 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 109.66 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 86.62 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 94.27 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 92.76 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 94.33 रुपये प्रति लीटर
- नोएडा: 89.96 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 87.89 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 94.04 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 90.05 रुपये प्रति लीटर
- केरल : डीजल 103.93 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर: 93.72 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 89.77 रुपये प्रति लीटर
- तिरुवनंतपुरम: 96.52 रुपये प्रति लीटर
- पोर्टब्लेयर: 79.74 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 90.05 रुपये प्रति लीटर
- भुवनेश्वर: 94.76 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़: 84.26 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 97.82 रुपये प्रति लीटर
ऐसे भी चेक कर सकते हैं रेट
- गूगल प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
- या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
- इंडियन ऑयल के ग्राहक अपने फोन से 9224992249 डायल करें।
- भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड फोन से 9222201122 डायल करें।
- इसके लिए आपको RSP-स्पेस- पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications