Petrol-Diesel Price: गाजियाबाद में महंगा हुआ पेट्रोल, चेक करें अपने शहर का रेट
Petrol-Diesel Price: शुक्रवार को भी पेट्रोल-डीजल का रेट स्थिर है, सुबह 6 बजे इंडियन ऑयल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट किए हैं, जिनमें कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। हालांकि ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल का भाव लगातार गिर रहा है लेकिन इसके बावजूद त्योहारी सीजन में किसी भी तरह का कोई परिवर्तन पेट्रोल-डीजल के भाव में नहीं हुआ है। हालांकि चार महानगरों समेत पूरे भारत में तेल के दाम स्थिर हैं सिवाय गाजियाबाद के, जहां आज पेट्रोल 32 पैसे महंगा हो गया है, यहां आज एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.58 रुपये हो गई है तो वहीं डीजल में 32 पैसे की बढ़ोत्तरी हो गई है, जिसकी कीमत अब 89.75 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है। मालूम हो कि 21 मई के बाद से देश में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 96.72 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 106.31 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 106.03 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 102.74 रु प्रति लीटर
- नोएडा: 96.59 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 101.94 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 107.54 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 97.81 रुपये प्रति लीटर
- केरल : 117.17 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर: 108.48 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 96.57 रुपये प्रति लीटर
- तिरुवनंतपुरम: 107.71 रुपये प्रति लीटर
- पोर्टब्लेयर: 84.10 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 97.18 रुपये प्रति लीटर
- भुवनेश्वर: 103.19 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़: 96.20 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 109.66 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 86.62 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 94.27 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 92.76 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 94.33 रुपये प्रति लीटर
- नोएडा: 89.76 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 87.89 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 94.32 रु रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 90.05 रुपये प्रति लीटर
- केरल : डीजल 103.93 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर: 93.72 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 89.76 रुपये प्रति लीटर
- तिरुवनंतपुरम: 96.52 रुपये प्रति लीटर
- पोर्टब्लेयर: 79.74 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 90.05 रुपये प्रति लीटर
- भुवनेश्वर: 94.76 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़: 84.26 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 97.82 रुपये प्रति लीटर

कुछ काम की बातें
आपको बता दें कि कच्चा तेल एक काले रंग का गाढ़ा द्रव है, जिससे केरोसिन, पेट्रोल, डीजल, प्राकृतिक गैस, वेसलीन,तारकोल ल्यूब्रिकेंट तेल बनाए जाते हैं। इसे आम भाषा में शिलारस भी कहते हैं। इसी में हाइड्रोजन के एलीमेंट होते हैं, इसलिए ही इसके सस्ते और मंहगे होने का सीधा असर पेट्रोल-डीजल के दामों पर पड़ता है।












Click it and Unblock the Notifications