Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानिए क्या हो गया भाव?

आज भी तेल के भाव में कोई अंतर नहीं हुआ है, जिससे आम लोग राहत में हैं।

Petrol-Diesel Price: शुक्रवार को भी तेल के नए दाम जारी हो गए हैं, आज भी तेल के भाव में कोई अंतर नहीं हुआ है। हालांकि इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दामों में उतार-चढ़ाव जारी है इसके बावजूद घरेलू ईधन के दामों पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। 21 मई के बाद से देश में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए है। फिलहाल दाम ना बढ़ने से फेस्टिव सीजन में आम लोगों को राहत मिली हुई है। मालूम हो कि हर रोज तेल के दाम सुबह 6 बजे अपडेट होते हैं। आज भी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल: 96.72 रुपये और डीजल 86.62 रुपये प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है। यही हाल मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में भी है, जहां किसी भी तरह का कोई भी परिवर्तन नहीं हुआ है। हालांकि कच्चे तेल के दामों की गिरावट से अंदाजा लगाया जा रहा था कि देश में ईधन के दाम घटेंगे लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ है।

Petrol-Diesel Price

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम

  • दिल्ली : 96.72 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई : 106.31 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता : 106.03 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई : 102.74 रु प्रति लीटर
  • नोएडा: 96.37 रुपये प्रति लीटर
  • बेंगलुरु: 101.94 रुपये प्रति लीटर
  • पटना: 107.59 रुपये प्रति लीटर
  • गुरुग्राम: 97.81 रुपये प्रति लीटर
  • केरल : 117.17 रुपये प्रति लीटर
  • जयपुर: 108.48 रुपये प्रति लीटर
  • लखनऊ: 96.57 रुपये प्रति लीटर
  • तिरुवनंतपुरम: 107.71 रुपये प्रति लीटर
  • पोर्टब्‍लेयर: 84.10 रुपये प्रति लीटर
  • गुरुग्राम: 97.18 रुपये प्रति लीटर
  • भुवनेश्वर: 103.19 रुपये प्रति लीटर
  • चंडीगढ़: 96.20 रुपये प्रति लीटर
  • हैदराबाद: 109.66 रुपये प्रति लीटर
Petrol-Diesel Price

ये हैं आज के डीजल के दाम

  • दिल्ली : 86.62 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई : 94.27 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता : 92.76 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई : 94.33 रुपये प्रति लीटर
  • नोएडा: 89.82 रुपये प्रति लीटर
  • बेंगलुरु: 87.89 रुपये प्रति लीटर
  • पटना: 94.36 रुपये प्रति लीटर
  • गुरुग्राम: 90.05 रुपये प्रति लीटर
  • केरल : डीजल 103.93 रुपये प्रति लीटर
  • जयपुर: 93.72 रुपये प्रति लीटर
  • लखनऊ: 89.76 रुपये प्रति लीटर
  • तिरुवनंतपुरम: 96.52 रुपये प्रति लीटर
  • पोर्टब्‍लेयर: 79.74 रुपये प्रति लीटर
  • गुरुग्राम: 90.05 रुपये प्रति लीटर
  • भुवनेश्वर: 94.76 रुपये प्रति लीटर
  • चंडीगढ़: 84.26 रुपये प्रति लीटर
  • हैदराबाद: 97.82 रुपये प्रति लीटर
Petrol-Diesel Price

दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान

जहां एक और पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं, वहीं दूसरी ओर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने नया ऐलान किया है। उन्होंने आदेश दिया है कि जिनके पास प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र यानी पीयूसीसी नहीं है, उन्हें पेट्रोल पंप मालिक 25 अक्टूबर से पेट्रोल-डीजल और CNG ना बेचें। ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने इस बारे में एक नोटिस भी जारी किया है, जिसमें साफ तौर पर लिखा है कि जो वाहन एक साल पुराना है, उसे पीयूसीसी टेस्ट देना ही होगा। आपको बता दें कि अगर पीयूसी टेस्ट के बिना गाड़ी चलाते पकड़े गए तो ऐसे में व्यक्ति को 10,000 रुपये का जुर्माना और तीन साल की कैद हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+