Paytm Share: हर दिन टूट रही है उम्मीद, निवेशकों को अब तक 64000 करोड़ रुपए की चपत
Paytm Share: हर दिन टूट रही है उम्मीद, निवेशकों को अब तक 64000 करोड़ रुपए की चपत
नई दिल्ली, 13 जनवरी। मोबाइल वॉलेट कंपनी पेटीएम ने हाल ही में अपना शेयर मार्केट में उतारा, लेकिन शेयर बाजार में पेटीएम की एंट्री कुछ खास अच्छी नहीं रही। 18 नवंबर 2021 को शेयर बाजार में लिस्टिंग की थी, लेकिन कंपनी का शेयर लिस्टिंग के बाद से ही लगातार गिरता रहा। पेटीएम की पैरेंट फर्म one97 कम्युनिकेशन के लिए शेयर बाजार में एंट्री अच्छी नहीं रही।

शेयर बाजार में लिस्टिंग के साथ ही इसमें निवेश करने वाले निवेशकों को तगड़ा नुकसान हुआ, जिन्हें पेटीएम आईपीओ अलॉट हुआ था। ऐसे निवेशकों का नुकसान हर दिन बढ़ता जा रहा है और स्थिति अब ऐसी बन गई है कि निवेशकों की उम्मीद टूटती जा रही है। अगर निवेश की बात करें तो अब निवेशकों का पैसा आधा हो चुका है।
पेटीएम के आईपीओ की लॉन्चिंग हुई जिस वक्त उसका इश्यू प्राइस 2150 रुपए था। कंपनी के एक शेयर की कीमत 2150 रुपए तय की थी, जब पेटीएम आईपीओ की भारतीय शेयर बाजार में लिस्टिंग हुई, तब उसकी कीमत उसके बाद से 2000 रुपए के पार नहीं कर सका। पेटीएम का शेयर भाव इश्यू प्राइस के आसपास भी नहीं जा सका है। कंपनी का ऑल टाइम हाई लेवल 1,961.05 रुपए है, जो लिस्टिंग के दिन था।
13 जनवरी 2022 को पेटीएम के शेयर की कीमतों में 4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई। इसके शेयर की कीमत 1035 रुपए के स्तर पर है। यानी पेटीएम के शेयरों की कीमत इश्यू प्राइस से 53 फीसदी तक कम हो गई। यानी इसकी कीमत आधी से कम रह गई है। निवेशकों को 65000 करोड़ रुपए का का नुकसान हो चुका है। वहीं कंपनी का मार्केट कैपिटल 67,216 करोड़ रुपए है। जबकि लिस्टिंग के समय पेटीएम का मार्केट कैपिटल 1 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा था।












Click it and Unblock the Notifications