Paytm Bank ने अपने ग्राहकों को दिया बड़ा झटका, सेविंग अकाउंट पर ब्याज दर में की कटौती
Recommended Video
नई दिल्ली। हाल ही में देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने बचत खाता की जमा राशि पर कैंची चलाई है। वहीं, अब पेटीएम भुगतान बैंक (पेटीएम पेमेंट बैंक) ने भी अपने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। इसका असर उन ग्राहकों पर पड़ेगा जिनका पेटीएम भुगतान बैंक में सेविंग अकाउंट है। पेटीएम भुगतान बैंक ने बचत खाते पर ब्याज दर को आधा प्रतिशत घटाकर 3.5 प्रतिशत कर दिया है।

सेविंग अकाउंट पर ब्याज दर में कटौती
पेटीएम बैंक की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि ये कटौती 9 नवंबर से प्रभावी होगी। पेटीएम भुगतान बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए सावधि जमा योजना एफडी की घोषणा भी की है। इसमें ग्राहकों को अपने डिपोजिट पर पीपीबी के भागीदार बैंक के जरिए 7.5 फीसदी का ब्याज मिलेगा। बैंक के एमडी सतीश कुमार गुप्ता ने कहा कि रिजर्व बैंक ने हाल ही में रेपो रेट को चौथाई फीसदी घटाकर 5.15 प्रतिशत कर दिया है। पिछले महीने से ये कदम उठाया गया है।

एफडी शुरू करने जा पेटीएम भुगतान बैंक
पेटीएम भुगतान बैंक नवंबर के शुरू में मांग पर एफडी शुरू करने जा रहा है। इसमें सेविंग डिपोजिट होल्डर बैंक के जरिए एफडी खाता बना सकते हैं। इसमें निवेश की कोई सीमा नहीं है। बैंक के एमडी सतीश गुप्ता के मुताबिक, मांग पर एफडी के तहत हमारे ग्राहक एक रुपए में भी एफडी खाता खोल सकते हैं। उन्हें एफडी पर 7.5 फीसदी व्याज मिलेगा। वे किसी भी वक्त एफडी में आंशिक या पूरी राशि बिना किसी शुल्क के निकाल सकते हैं।

7.5 फीसदी का ब्याज मिल सकेगा
इसके पहले, मोबाइल वॉलेट कंपनी पेटीएम ने पीएमसी बैंक के खाताधारकों को झटका दिया था। पेटीएम ने पीएमसी बैंक के लाखों ग्राहकों को एक नोटिस जारी कर झटका दिया। इस नोटिस में बैंक के उन ग्राहकों को जानकारी दी गई है, जिन ग्राहकों ने पेटीएम के जरिए कोई निवेश किया है। पेटीएम की तरफ से कहा गया था कि पीएमसी बैंक से होने वाले सभी ऑटो पेमेंट सिस्टम को बंद कर किए जाएंगे। अब पीएमसी बैंक के खाताधारक सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) का पेमेंट तय समय पर नहीं हो सकेगा।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications