पेटीएम हो जाएगा पेमेंट बैंक, जानिए क्या होगा आपके पैसों का?

23 मई 2017 से पेमेंट बैंक शुरू हो जाएगा। हर ग्राहक को 23 मई को ही एक संदेश भी भेजा जाएगा, जिसमें इस बारे में बताया जाएगा कि अब पेटीएम वॉलेट पेमेंट बैंक बन चुका है।

नई दिल्ली। जिस पेटीएम को अभी तक आप सिर्फ एक वॉलेट की तरह इस्तेमाल करते आए हैं, जल्द ही वह एक बैंक में बदलने वाला है। पेटीएम को इसका लाइसेंस भी मिल चुका है वह पेमेंट बैंक शुरू करने वाला है।

कब से शुरू होगा पेमेंट बैंक?

कब से शुरू होगा पेमेंट बैंक?

23 मई 2017 से पेमेंट बैंक शुरू हो जाएगा। हर ग्राहक को 23 मई को ही एक संदेश भी भेजा जाएगा, जिसमें इस बारे में बताया जाएगा कि अब पेटीएम वॉलेट पेमेंट बैंक बन चुका है। ऐसे में बहुत से लोग इस बात को लेकर भी लेकर परेशान हैं कि आखिर अब उनके पैसों का क्या होगा। आइए जानते हैं इसके बारे में खास बातें।

क्या होगा आपके पैसों का?

क्या होगा आपके पैसों का?

अधिकतर लोगों के मन में यह बात है कि आखिर उनके पेटीएम वॉलेट में जो पैसे हैं, उनका क्या होगा? दरअसल, कंपनी का वॉलेट बिजनेस भी पेमेंट्स बैंक का ही एक हिस्सा माना जाएगा और आपके वॉलेट का सारा पैसा पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड में ट्रांसफर हो जाएगा। आपको इसके लिए कुछ भी करने की जरूरत नहीं है, आपका पैसा ऑटोमेटिक तरीके से ट्रांसफर होगा।

तो क्या बदल जाएगा पेटीएम ऐप?

तो क्या बदल जाएगा पेटीएम ऐप?

लोग यह भी सोच रहे हैं कि पेटीएम वॉलेट जब पेमेंट बैंक बन जाएगा, तो हो सकता है कि इसका ऐप भी बदल जाए। ऐसे में आपको बता दें कि भले ही पेटीएम वॉलेट अब पेमेंट बैंक बनने जा रहा है, लेकिन इससे पेटीएम के ऐप में कोई बदलाव नहीं होगा। जिस तरह से अभी आप ऐप का इस्तेमाल कर के टैक्सी, फ्यूल और अन्य चीजों का भुगतान करते हैं, वैसे ही बाद में भी कर सकेंगे।

आखिर बदलेगा क्या?

आखिर बदलेगा क्या?

पेटीएम इस्तेमाल करने वाले अधिकतर लोग यह सोच रहे हैं कि आखिर इससे क्या बदलाव आएगा। आपको बता दें कि कंपनी में बदलाव अंदरूनी होगा, जिसका यूजर्स पर कोई असर नहीं पड़ेगा। मौजूद समय में जिस तरह से काम होता, सारा काम बिल्कुल वैसे ही होता रहेगा।

क्या अन्य बैंकों जैसा होगा ये?

क्या अन्य बैंकों जैसा होगा ये?

अगर आप कंपनी के पेमेंट बैंक में अकाउंट का विकल्प चुनेंगे तो फिर आपको अन्य बैंकों जैसी सुविधाएं मिलेंगी। अगर आप पेटीएम के पेमेंट बैंक के साथ अकाउंट खोलते हैं तो फिर आपको अकाउंट नंबर, चेक बुक, डेबिट कार्ड और अन्य चीजें भी मिल सकती हैं। इस खाते में जमा राशि पर आपको पेटीएम की तरफ से ब्याज भी मिलेगा।

सामान्य बैंक और पेटीएम पेमेंट बैंक में क्या है अंतर?

सामान्य बैंक और पेटीएम पेमेंट बैंक में क्या है अंतर?

पेमेंट बैंक किसी भी ग्राहक को कर्ज या फिर एडवांस पैसे नहीं दे सकता है। इसके साथ ही जहां एक ओर पेमेंट बैंक की ओर से डेबिट कार्ड और चेक बुक जारी की जा सकती है, लेकिन क्रेडिट कार्ड नहीं दिया जा सकता। वहीं दूसरी ओर, पेमेंट बैंक के खाते में आप 1 लाख रुपए से अधिक पैसे नहीं रख सकेंगे।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+