देश में जल्द ही दिखेंगे PAYTM के ATM, कंपनी 1 लाख एटीएम बैंकिंग आउटलेट्स खोलने की तैयारी में

पेटीएम जल्द ही बैकिंग सेक्टर में अपना एक और कदम बढ़ाने जा रही है। जी हां पेटीएम पेमेंट्स बैंक पूरे देश में 1 लाख एटीएम बैंकिंग आउटलेट्स खोलने जा रहा है।

नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद बुलंदी के नए मुकाम हासिल करने वाली मोबाइल वॉलेट कंपनी पेटीएम ने हाल ही में अपना पेमेंट बैंक शुरू किया है। पेमेंट बैंक की शुरुआत करने के बाद अब पेटीएम ने इस दिशा में अपने पैठ बढ़ानी शुरू कर दी है। पेटीएम जल्द ही बैकिंग सेक्टर में अपना एक और कदम बढ़ाने जा रही है। जी हां पेटीएम पेमेंट्स बैंक पूरे देश में 1 लाख एटीएम बैंकिंग आउटलेट्स खोलने जा रहा है।

 Paytm का ATM

Paytm का ATM

जल्द ही पेटीएम अपना एटीएम आउटलेंट्स शुरू करने जा रहा है। देशभर में 1 लाख के करीब पेटीएम बैंक आउटलेट्स खोले जाएंगे। इन एटीएम को खोलने का मकसद देशभर में बैंकिंग सर्विसेज का विस्तार करना है। इसके लिए पेटीएम अगले तीन सालों में 3000 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च करने जा रही है। इन आउटलेट्स की मदद से पेटीएम लोगों को नकदी लेने-देन में सुविधा देना चाहती है।

 कहा खुलेंगे पेटीएम ATM

कहा खुलेंगे पेटीएम ATM

पेटीएम पेमेंट्स बैंक की एमडी रेणू सत्ती के मुताबिक इन आउटलेस्ट की मदद से कंपनी लोगों को बैकिंग सेक्टर से जुड़े कामों के सुविधा देना चाहती है, ताकि अधिक से अधिक लोग उनसे जुड़ सके। पेटीएम के मुताबिक उनके आउटलेट्स लोगों को खाता खोलने,कैश निकालने और जमा करने की सुविधा देगा। पेटीएम के ये एटीएम सबसे पहले दिल्ली एनसीआर, लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद, वाराणसी और अलीगढ़ में खुलेंगे।

 5 करोड़ लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य

5 करोड़ लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य

पेटीएम का लक्ष्य 5 करोड़ लोगों तक पहुंचने का है। इसके लिए पेटीएम लगातार कोशिश कर रहा है। पेटीएम का लक्ष्य देश के उन हिस्सों में पहुंचना है, जहां के लोग पूरी तरह से बैकिंग सेक्टर से जुड़ नहीं सके हैं। आपको बता दें कि इसी साल पेटीएम बैंक की शुरूआत की। कंपनी ने यूजर्स को अनिवार्य रूप से आधार कार्ड और पैन कार्ड को वेरिफाई कराने को कहा, जिन ग्राहकों का अकाउंट KYC से वेरिफाइड होगा,उन्हें ही ऐप में पेमेंट बैंक का विकल्प नजर आएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+