बाबा रामदेव मांगे मोर, 20,000 करोड़ के कारोबार का सपना हो पाएगा पूरा!

बाबा रामदेव के अपने बिजनेस के जरिए पैसा कमाने का ख्‍वाब दिन प्रति दिन बड़ा होता जा रहा है।

नई दिल्‍ली। बाबा रामदेव के अपने बिजनेस के जरिए पैसा कमाने का ख्‍वाब दिन प्रति दिन बड़ा होता जा रहा है।

बाबा रामदेव का 20,000 करोड़ के कारोबार का सपना हो पाएगा पूरा

कारोबार 20,000 करोड़ रुपए करने का लक्ष्य रखा

कारोबार 20,000 करोड़ रुपए करने का लक्ष्य रखा

अब बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि ने चालू वित्त वर्ष में अपनी बिक्री दो गुना कर 20,000 करोड़ रुपए करने का लक्ष्य रखा है। यही नहीं पतंजलि देशभर में वितरण नेटवर्क में वितरकों की संख्या दोगुना कर 12000 करने की भी योजना है। इसके अलावा पतजंलि बाजार में अपनी उपस्थिति और मजबूत करना चाह रही है।

10,561 करोड़ रुपए का कारोबार किया

10,561 करोड़ रुपए का कारोबार किया

पतंजलि ने 31 मार्च, 2017 को समाप्त हुए वित्त वर्ष में 10,561 करोड़ रुपए का कारोबार किया। योगगुरु रामदेव ने गुरुवार को दिल्‍ली में संवाददाताओं के संग बातचीत में कहा कि हम इस साल और दोगुनी रफ्तार से बढ़ेंगे। अगले साल पतंजलि ज्यादातर उत्पाद श्रेणियों में अग्रणी रहेगी। साथ ही हमारी कंपनी नंबर एक स्‍थान पर होगी।

उत्पादन क्षमता 35,000 करोड़ रुपए से बढ़कर 60,000 करोड़ रुपए हो जाएगी

उत्पादन क्षमता 35,000 करोड़ रुपए से बढ़कर 60,000 करोड़ रुपए हो जाएगी

आपको बताते चले कि कंपनी नोएडा, नागपुर और इंदौर समेत कई स्थानों पर बड़ी उत्पादन इकाइयां लगा रही है जिससे उसकी उत्पादन क्षमता 35,000 करोड़ रुपए से बढ़कर 60,000 करोड़ रुपए हो जाएगी। योगगुरु बाबा रामदेव ने कहा कि हमारी नोएडा यूनिट की उत्पादन क्षमता 20,000 करोड़ रुपए की, नागपुर की 15,000-20000 करोड़ और इंदौर की 5000 करोड़ रुपए की होगी।

वितरक नेटवर्क को 6000 से बढ़ाकर 12000 करेंगे

वितरक नेटवर्क को 6000 से बढ़ाकर 12000 करेंगे

कंपनी देशभर में अधिकाधिक ग्राहकों तक पहुंचने के लिए अपना वितरण नेटवर्क भी मजबूत बना रही है। रामदेव ने कहा कि हम अपने वितरक नेटवर्क को 6000 से बढ़ाकर 12000 करेंगे। इस वित्त वर्ष में कंपनी मसालों, दालों, वनस्पति तेलों, बिस्कुटों और जूसों जैसी श्रेणियों में अपना ध्यान बढ़ाना चाह रही है और इन श्रेणियों में और उत्पादों को शामिल करना चाह रही है।

पतंजलि आयुर्वेद ने अपने कारोबार में 9634 करोड़ रुपए का योगदान दिया था
वित्त वर्ष 2016-17 में पतंजलि आयुर्वेद ने अपने कारोबार में 9634 करोड़ रुपए का योगदान दिया था, वहीं दिव्य फार्मेसी ने 870 करोड़ रुपए की बिक्री की थी। इस वित्त वर्ष में पतंजलि घी ने 1467 करोड़ रुपए का कारोबार किया, जबकि दंतकांति टूथपेस्ट ने 940 रुपए का कारोबार किया। बाबा रामदेव ने कहा कि दंतकांति का अब इस श्रेणी में बाजार में 14 फीसदी हिस्सेदारी है। शहद ने 350 करोड़ रुपए का कारोबार किया और वह इस साल बढ़कर 500-600 करोड़ तक बढ़ेगी। हमारी कच्ची घानी सरसों तेल ने करीब 522 करोड़ रुपए का कारोबार किया और वह बढ़कर 1000 करोड़ रुपए तक पहुंचेगी।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+