फूड और जींस के बाद अब 16000 करोड़ के डायपर और सेनेटरी पैड मार्केट पर बाबा रामदेव की नजर
नई दिल्ली। योग को नई पहचान दिलाने वाले बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि खाद्य और ब्यूटी प्रोडक्ट के मार्केट में धूम मचा रही है। पतंजलि के फूड प्रोडक्ट, ब्यूटी प्रोडक्टस्ट, दवाईयां और स्वदेशी जींस पहले से मार्केट में छाए हुए हैं। पतंजलि के प्रोडक्ट्स ने कई कंपनियों की हालत खराब कर दी है। अब पतंजलि एक और नया धमाका करने जा रही है। बाबा रामदेव की नजर 16000 के डायपर और सेनेटरी नैपकिन के बाजार पर है। जी हां जल्द ही पतंजलि डायपर और सेनेटरी पैड का निर्माण भी करने जा रही है।

सेनेटरी पैड और डायपर बनाएगी पतंजलि
अगले वित्तीय वर्ष में बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि बच्चों से लेकर बड़ों के लिए डायपर और सेनेटरी पैड का निर्णमाण शुरू कर देगी। सूत्रों की माने तो पतंजलि पैंट स्टाइल डायपर के साथ शुरुआत करने जा रही है।

विदेशी कंपनियों का कब्जा
डायपर और सेनेटरी पैड मार्केट में उतरने के पीछे की वजह बताते हुए पतंजलि के प्रवक्ता एके तेजारावाला का कहना है कि इस बाजार पर विदेशी कंपनियों का कब्जा है। हम चाहते हैं कि इस सेक्टर में भी लोगों को कम कीमत में अच्छी और स्वेदशी चीजें मिले। इस लिए पतंजलि डायपर और नैपकिन के कारोबार में उतरने जा रही है।

16000 करोड़ का कारोबार
एस के तेजारावाला के मुताबिक साल 2018-19 में भारत में सेनेटरी नैपकिन और डायपर का कारोबार 16000 करोड़ का होगा। इस सेक्टर में बहुत तेजी से विकास हो रहा हैय़ अभी इस सेक्टर का ग्रोथ रेट 150 प्रतिशत है। इसलिए हम पतंजलि भी इस बाजार में उतरकर लोगों को कम मूल्य में सही चीज पहुंचाएगा। उन्होंने कहा कि कंपनी फिलहाल बच्चों के डायपर के साथ शुरुआत करेगी, लेकिन धीरे-धीरे एडल्ड डायपर भी उतारेगी।

पतंजलि शिशु केयर ब्रांड
एसके तेजारावाला ने जानकारी देते हुए कहा कि फिलहाल भारत में बेबी डायपर के बाजार पर P&G और पैम्पर का कब्जा है। इन कंपनियों के 50 फीसदी मार्केट पर कब्जा कर रखा है। जल्द ही पतंजलि शिशु केयर के तहत बेबी डायपर लॉन्च किए जाएंगे और फिर एडल्ड डायपर। आपको बता दें कि पतंजलि शिशु केयर कैटेगरी के तहत बच्चों के लिए तेल, शैंपू, पाउडर और साबुन बनाए जाते है, लेकिन जल्द इसमें डायपर भी जुड़ जाएगा।

सैनेटरी पैड बनाएगी पतंजलि
पतंजलि के प्रवक्ता ने बताया कि भारत में सैनेटरी नैपकिन का बाजार मात्र 20 प्रतिशत का, जबकि डिस्पोजेबल सेनेटरी पैड का बाजार मात्र 2 प्रतिशत का है। भारत में इस दिशा में अभी और काम करने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि अगले साल फरवरी मात्र में पतंजलि बड़े स्तर पर डायपर और सेनेटरी पैड को लॉन्च करेगा। आपको बता दें कि साल 2006 में बाबा रामदेव ने पतंजलि की नींव रखी थी और साल 2012 में ये कंपनी 453 करोड़ की हो गई। साल 2017 में पतंजलि का रिवेन्यू 10,561करोड़ था।












Click it and Unblock the Notifications