भारत-पाकिस्तान के बीच व्यापार खत्म: इन 10 पाकिस्तानी सामानों की भारत में है जबरदस्त डिमांड,सीमा-पार से होता है आयात
भारत-पाकिस्तान के बीच व्यापार खत्म: इन 10 पाकिस्तानी सामानों की भारत में है खूब डिमांड,सीमा-पार से आयात
नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने के बाद बौखलाए पाकिस्तान ने भारत के साथ व्यापारिक संबंध खत्म करने का फैसला किया है। पाकिस्तान ने भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापार पर रोक लगा दी है। ऐसे में भारत-पाकिस्तान के बीच अब व्यापार बंद हो जाएगा। भारत-पाकिस्तान के बीच व्यापार बंद होने के बाद पाकिस्तान से आने वाले सामानों पर तलवार लटक गई है। आपको बता दें कि पाकिस्तान से आने वाले ऐसे कई प्रोडक्ट्स हैं, जिसकी भारत में खूब डिमांड है। पाकिस्तान की ऐसी कई चीजें हैं, जिसे भारत में खूब पसंद किया जाता है। भारत में इन पाकिस्तानी सामानों की खूब डिमांड है। सीमा-पार से इनका आयात किया जाता है।

पाकिस्तानी फलों और ड्राईफ्रूट्स की डिमांड
भारत में पाकिस्तान के ताजे फलों और ड्राईफ्रूट्स की भारी डिमांड है। पाकिस्तान से आने वाले फलों, तरबूज, ड्राईफ्रूट्स का बड़ा बाजार भारत है। वहीं पाकिस्तान के नमक, सल्फर, पत्थर, चूना और सीमेंट की भारत में डिमांड है। भारत में लोकप्रिय बिनानी सीमेंट पाकिस्तान में ही बनता है। सेंधा नमक का निर्माण पाकिस्तान में होता है। वहीं मुल्तानी मिट्टी पाकिस्तान से ही आते हैं, जिसकी भारत में काफी डिमांड है।
बिजनेसटुडे के मुताबिक पाकिस्तान हर साल 112.8 मिलियन डॉलर के फलों का निर्यात करता है। वहीं सीमेंट का निर्यात प्रति वर्ष78.3 मिलियन डॉलर और कैमिकल्स का 60.4 मिलियन डॉलर निर्यात करता है।

चमड़े के सामान की भारी मांग
पाकिस्तान से आने वाले चमड़े के सामान की भारत में बहुत डिमांड है। वहीं चश्मों में इस्तेमाल होने वाले आप्टिकल्स पाकिस्तान से आते हैं। इसके अलावा लाहौर के कुर्ते, पेशावरी चप्पलें भारत में लोग खूब पसंद करते हैं। इसके अलावा पाकिस्तान के मसालों की भी भारत में डिमांड है।

पाकिस्तानी कपड़े और शॉल की डिमांड
पाकिस्तान के कपड़े और शॉल की भारत में भारी डिमांड है। पाकिस्तान से आने वाले गर्म कपड़ों को यहां लोग खूब पसंद करते हैं । वहीं पाकिस्तान से भारी मात्रा में कॉटन भारत पहुंचता है। वहीं पाकिस्तान से इस्पात और स्टील भी भारी मात्रा में भारत लाकर बेचा जाता है। इस के अलावा कार्बनिक केमिकल्स, मेटल कंपाउंड पाकिस्तान से मंगाए जाते हैं। भारत में पाकिस्तानी चीजों की भारी डिमांड है। भारत में पाकिस्तान का एंब्राडयरी और कॉटन फैब्रिक ब्रांड भारत में मशहूर हैं।

पाकिस्तान से आता है ये सामान
पड़ोसी देश पकिस्तानसे भारत को ताजे फल समेत 19 सामान मुख्य तौर लपर मिलते हैं, जिसमें फलों में अमरूद, आम और अनानास सबसे ज्यादा पाकिस्तान से आते हैं। इसके अलावा पाकिस्तान हमें सीमेंट भी बेचता था। वहीं खनिज अयस्क, तैयार चमड़ा, प्रोसेस्ड फूड, अकार्बनिक रसायन, कच्चा कपास, मसाले, ऊन, रबड़ उत्पाद, अल्कोहल, चिकित्सा उपकरण, समुद्री सामान, प्लास्टिक, डाई और खेल पाकिस्तान से आता है। हालांकि पुलवामा हमले के बाद भारत ने इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाकर 200 फीसदी कर दिया, जिसके बाद से पाकिस्तान को बड़ा धक्का लगा है।












Click it and Unblock the Notifications