पाकिस्तान में फूटा महंगाई का बम, एक झटके में डीजल होगा 250 रुपए/लीटर तो 10 ग्राम सोना 110940 रुपए के पार

नई दिल्ली। भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में राजनीतिक अस्थिरता के बाद अब महंगाई का बम फूटा है। पाकिस्तान में महंगाई सातवें आसमान पर पहुंच चुकी है। पाकिस्तान में शहबाज शरीफ ने सत्ता क्या संभाली यहां महंगाई का बम फूट गया है। आर्थिक मंदी से गुजर रहे पाकिस्तान में तेल के दाम आसमान छू रहे हैं तो वहीं 10 ग्राम सोना 1 लाख के पार हो गया है। जरूरत की चीजों के दम मध्य परिवार की पहुंच से दूर हो गई है।

 पाकिस्तान में महंगाई से हाहाकार

पाकिस्तान में महंगाई से हाहाकार

पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था मंदी के दौर से गुजर रही है। पहले सियासी उठापट के कारण यहां की आवाम को झटका लगा तो अब यहां महंगाई रूला रही है। पाकिस्तान में तेल की कीमतों में एक ही झटके में बड़ी बढ़ोतरी करने का फैसला किया गया है। पाकिस्तान में तेल और गैस की कीमतों को रेगुलेट करने वाली संख्या ऑयल एंड गैस रेगुलेटरी अथॉरिटी ने पेट्रोल की कीमतों में 83.5 रुपए प्रति लीटर पर बढ़ाने का प्रस्ताव दिया तो वहीं डीजल की कीमत को एक ही झटके में 119 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है।

250 रुपए प्रति लीटर पर पहुंचा डीजल

250 रुपए प्रति लीटर पर पहुंचा डीजल


पाकिस्तान की ऑयल एंड गैस रेगुलेटरी अथॉरिटी (OGRA) ने सरकार को पेट्रोल के दाम में 83.5 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम में 119 रुपए प्रति लीटर बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है। एआरवाई न्यूज ने सूत्रों की माने तो अगर सरकार ने इस प्रस्ताव को माना तो पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 200 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 250 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच सकता है। यानी सरकार बदलने के बाद भी पाकिस्तान को महंगाई से राहत नहीं मिली। खबरों के मुताबिक तेल पर डीएसटी को 70 फीसदी और लेवी रुपए करने को आधार बनाकर प्रस्ताव तैयार किया गया है।

 पाकिस्तान में सोने की कीमत

पाकिस्तान में सोने की कीमत

पाकिस्तान में सोने की कीमत 14 अप्रैल 1 लाख 10 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गई। कराची सर्राफा बाजार में गुरुवार को 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 110940 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 101694 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 83205 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं पाकिस्तान में 1 तोले सोने की कीमत 129400 रुपए पर पहुंच गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+