OYO के दिवालिया होने के दावों पर सीईओ रितेश अग्रवाल ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या दिया जवाब
नई दिल्ली। हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र की कंपनी ओयो को लेकर सोशल मीडिया में दावा किया जा रहा है कि कंपनी दिवालिया हो गई है। इस तरह के दावे लगातार वायरल होने के बाद ओयो संस्थापक और सीईओ रितेश अग्रवाल ने इस पर जवाब दिया है। रितेश ने कहा है कि उनकी कंपनी दिवालिया नहीं हुई है। इसको लेकर जो दावे कई मैसेज में किए जा रहे है, उनमें सच्चाई नहीं है।

रितेश अग्रवाल ने बुधवार को किए ट्वीट में लिखा है- सोशल मीडिया पर एक पीडीएफ और मैसेज लगातार वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि ओयो ने दिवालिया प्रक्रिया के लिए अर्जी दी है। इस बात में कोई सच्चाई नहीं है। ये दावा बेबुनियाद है। एक दावेदार ने ओयो की सहायक कंपनी से एनसीएलटी में याचिका के जरिए 16 लाख रुपए की मांग की है। इस रकम को कंपनी ने दावेदर के पास जमा भी कर दिया है। अब इस पूरे मामले को कंपनी के दिवालिया हो जाने की बात कहकर पेश किया जा रहा है जो कि ठीक नहीं है।
क्या है पूरा मामला
राकेश यादव नाम के एक क्रेडिटर रोकेश यादव ने ओयो होटल्स एंड होम्स प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ याचिका दायर की थी, जिसमें कंपनी से 16 लाख रुपए मांगे गए हैं। नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्युनल ने 30 मार्च को इसे स्वीकार कर लिया था। नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्युनल के इस याचिका को स्वीकार करने के फैसले को ओयो ने चुनौती दी है। इस अर्जी के बाद कहा जा रहा है कि ओयो ने दिवालियापन के लिए अर्जी दी है। हालांकि इसका दिवालियापन से संबंध नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications