छठवें दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में स्थिरता बरकरार, जानिए अपने-अपने शहर में क्या है कीमत

नई दिल्ली। देशभर में आसमान छू चुके पेट्रोल-डीजल के दामों में पिछले 6 दिनों से स्थिरता बनी हुई है। सोमवार को भी तेल की कीमतों में ना तो बढ़ोतरी हुई है और ना ही कटौती। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज भी दामों को स्थिर रखने का फैसला किया है।

Fuel price

मार्च में तीन बार घटाए गए पेट्रोल डीजल के दाम

आपको बता दें कि इससे पहले मार्च में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तीन बार कटौती हुई थी। पेट्रोल के दाम 61 पैसे और डीजल के दाम 60 पैसे घटाए गए थे। अब लगातार कई दिनों से कीमत उतनी ही बरकार हैं। जबकि, फरवरी में पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने हाहाकार मचा दिया था। एक महीने में 16 बार पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ीं थीं। हालांकि, घटने के बाद भी पेट्रोल-डीजल के दाम अब भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर हैं।

वैश्विक बाजार में कम हो रहे हैं कच्चे तेल के दाम

कीमतों में कटौती की ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कमजोरी के कारण की जा रही थी। दरअसल, कच्चे तेल की कीमत 64 डॉलर प्रति बैरल पर आ पहुंची थी, जो 71 डॉलर प्रति बैरल की ऊंचाई तक पहुंच गई थी। वहीं, पिछले एक साल में पेट्रोल की कीमतों में 21.58 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई हैं, जबकि डीजल की कीमतों में 19.18 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ है।

पांच अप्रैल को देश के चार मेट्रो शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं।

शहर पेट्रोल डीजल

दिल्ली 90.56 80.87
मुंबई 96.98 87.96
चेन्नई 92.58 85.88
कोलकाता 90.77 83.75

ये भी पढ़ें: Stock Market: कोरोना के बढ़ते मामलों का शेयर मार्केट पर असर, सेंसेक्स 1400 अंक गिरा, निफ्टी 14500 के नीचे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+