Stock Market: कोरोना के बढ़ते मामलों का शेयर मार्केट पर असर, सेंसेक्स 1400 अंक गिरा, निफ्टी 14500 के नीचे
Stock Market: कोरोना के बढ़ते मामलों का शेयर मार्केट पर असर, सेंसेक्स 1400 अंक गिरा, निफ्टी 14500 के नीचे
मुंबई: भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों का असर आज सोमवार (05 अप्रैल) को शेयर मार्केट (स्टॉक मार्केट) पर असर दिखा है। ताजा अपडेट के मुताबिक सेंसेक्स में 1400 अंकों की गिरावट दर्ज की हई है। जिसके बाद यह कमजोर होकर 48,600 के स्तर के करीब पहुंच गया है। वहीं एनएसई निफ्टी 324.95 अंक 14,542.40 के स्तर पर पहुंच गया है। आज बैंक और फाइनेंशियल शेयरों में ज्यादा कमजोरी देखी गई है। हालांकि आईटी शेयर उन्हें सपोर्ट दे रहे हैं। सेंसेक्स पर लिस्टेड 30 कंपनियों में इस समय में टीसीएस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और इन्फोसिस को छोड़कर बाकी अन्य कंपनियों के शेयर लाल निशान में आ गए हैं। निफ्टी पर आईटी शेयरों को छोड़ कर देखा जाए तो सभी सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट दर्ज की गई है। इंडसइंड बैंक और बजाज फिनसर्व के 6 प्रतिशत शेयर टूटे हैं। सबसे अधिक 4.54 प्रतिशत शेयर पीएसयू बैंक के टूटे हैं।
Recommended Video

लगभग 4 लाख करोड़ निवेशकों के डूबे
फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट मुताबिक लगभग 4 लाख करोड़ निवेशकों के डूबे गए हैं। असल में कारोबार में आज सेंसेक्स 48,638.62 के स्तर तक कमजोर रहा। इसके बाद बीएसई में लिस्टेड कंपनियों की मार्केट कैप घट गई और 2,03,40,000 करोड़ रुपये के करीब आ गई। 01 अप्रैल को बीएसई में लिस्टेड कंपनियों की मार्केट कैप 2,07,26,402 करोड़ पर बंद हुआ था। इस तर्क के साथ देखा जाए तो निवेशकों की पूंजी में लगभग 4 लाख करोड़ की कमी आई है।
PMI भी हुआ लो
देश भर एक दिन में सोमवार (05 अप्रैल) को कोरोना वायरस के एक लाख 3 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। भारत में अब तक 31 जनवरी 2021 के बाद से एक दिन में आने वाले ये सबसे ज्यादा आंकड़े हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों से कारखानों में काम प्रभावित हुआ है। मार्च में मैन्युफैक्चरिंग परचेज मैनेजर इंडेक्स (पीएमआई) 7 महीने के लो पर रही है। आईएचएस मार्केट के आंकड़ों के अनुसार मार्च में कारखानों में होने वाला प्रोडक्शन सात महीनों में सबसे निचले स्तर पर चला गया है। मार्च में पीएमआई 55.4 पर रही है। फरवरी में 57.5 था।












Click it and Unblock the Notifications