अब सिर्फ 10 दिनों में निकाल सकेंगे PF का पैसा, क्लेम सेटलमेंट की अवधि घटी
अब आप अपने भविष्यनिधि पैसा सिर्फ 10 दिनों में निकला सकेंगे। अब पीएफ संबंधी शिकायतों का निपटारा 10 दिनों में होगा।
नई दिल्ली। नौकरीपेशा लोगों और पेंशनधारियों के लिए ये खबर खुशखबरी है। अब आप अपने भविष्यनिधि पैसा सिर्फ 10 दिनों में निकला सकेंगे। जी हां रिटायरमेंट फंड मैनेजर ईपीएफओ ने क्लेम सेटलमेंट की अवधि को आधी कर दी है। अब आपकी शिकायतों का निपटारा, पीएफ विथड्रॉल, पेंशन और इंश्योरेंस जैसे निपटारे के लिए निर्धारित अवधि घटाकर आधी कर दी गई है, जो पहले 20 दिन था अब उसे घटाकर 10 दिन कर दिया है। ईपीएफओ ने क्लेम निपटाने की समयावधि 10 दिन और शिकायत निवारण की अवधि 15 दिन कर दी है।

आपको बता दें कि इससे पहले जुलाई 2015 में EPFO ने भविष्य निधि से संबंधित सभी शिकायतों के निपटारे और पीएफ निकासी के लिए समयावधि को घटाकर 20 दिन किया था, जिसे अब घटाकर 10 दिन कर दिया गया है। इसका फायदा ईपीएफओ के 4 करोड़ अंशधारकों को होगा। अपनी सर्विस को बेहतरीन और लोगों के लिए सुविधाजनक बनाने के लिए ईपीएफओ ने 1 मई 2017 को ऑनलाइन क्लेम सेटलमेंट सुविधा भी शुरू की है। यानी अब आप अपनी शिकायतों का निपटारा ऑनलाइन तरीके से ही कर सकते हैं आपको इसके लिए ईपीएफओ के दफ्तर में चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है।
दरअसल ईपीएफओ अपने अंशधारकों के लिए अपनी सुविधाओं को और बेहतर बनाना चाहती है। इसलिए अब वो योजना बना रही है कि आधार और बैंक एकाउंट से जुड़े सभी ईपीएफ खातों के दावों का निराकरण आवेदन मिलने के 3 घंटे के भीतर ही कर दिया जाए। वहीं सिटिजन चार्टर 2017 को लेकर श्रम मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने कहा है कि इस चार्टर की मदद से ईपीएफओ में पारदर्शिता और जिम्मेदारी सुनिश्चित होगी। इसकी मदद से ईपीएफओ की सेवा आपूर्ति तंत्र और शिकायत निवारण तंत्र और मजबूत होगा।
-
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश












Click it and Unblock the Notifications