2000 रुपए के नोट को लेकर RBI गवर्नर का बड़ा बयान
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास ने 2000 रुपए के नोट को वापस लिए जाने के फैसले को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 2000 रुपए के नोट को वापस लिए जाने के फैसले का देश की अर्थव्यवस्था पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ा है।
पीटीआई को दिए इंटरव्यू में आरबीआई गवर्नर ने कहा कि मैं बिल्कुल स्पष्ट तौर पर कह सकता हूं कि 2000 रुपए के नोट को वापस लिए जाने का कोई भी नकारात्मक प्रभाव अर्थव्यवस्था पर नहीं हुआ है। हालांकि उन्होंने कहा कि इससे कुछ अनिश्चितताएं जरूर आई हैं जिसका भारतीय अर्थव्यवस्था को सामना करना होगा।

शक्तिकांत दास ने कहा कि हमारे सामने दो-तीन चुनौतियां थीं, पहली चुनौती अंतरराष्ट्रीय अनिश्चितता, दूसरी एल नीनो फॉरकास्ट जोकि मुख्य रूप से मौसम से संबंधित था। साथ ही रिजर्व बैंक ने कई बड़े कदम उठाए थे ताकि बैंक दरों को सही तरह से संभाला जा सके और महंगाई दर को 5 फीसदी के आसपास बनाए रखा जा सके।
बता दें कि रिजर्व बैंक ने 19 मई को 2000 रुपए के नोट को सर्कुलेशन से वापस लेने का ऐलान किया था. हालांकि अभी भी ये नोट लीगल टेंडर हैं लोग इसका इस्तेमाल लेनदेन में कर सकते हैं।
इस नोट को लोग पास की बैंक शाखा में जमा कर सकते हैं, इसे दूसरी नोट से बदल सकते हैं। अधिकतम 10 नोट को बदला जा सकता है या फिर जमा किया जा सकता है।
हालांकि इसे बदलने या जमा करने की कोई निश्चित सीमा नहीं है, इसे कितनी बार भी किया जा सकता है। गौर करने वाली बात है कि नोटबंदी के ठीक बाद 2000 रुपए के नोट को जारी किया गया था।
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications