Fastag: 15 फरवरी से अनिवार्य होगा फास्टैग, नहीं लगवाया तो भरना होगा डबल टोल टैक्स, जानें बड़ी बातें

Fastag: 15 फरवरी से अनिवार्य होगा फास्टैग, नहीं लगवाया तो भरना होगा डबल टोल टैक्स, जानें बड़ी बातें

नई दिल्ली। FASTag mandatory from 15th Februay. 15 फरवरी यानी सोमवार से देशभर के सभी टोल प्लाजा पर फास्टैग अनिवार्य हो जाएगा। सोमवार से जिन लोगों की गाड़ियों पर फास्टैग नहीं होगा उन्हें दोगुना टोल टैक्स भरना होगा। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने पहले ही साफ कर दिया है कि फास्टैग की डेडलाइन को अब नहीं बढ़ाया जाएगा। ऐसे में अगर आपने अब तक अपनी गाड़ी पर फास्टैग नहीं लगवाया है तो बिना देर किए इसे फौरन रजिस्टर्ड कर अपनी गाड़ी पर लगवाएं और झंझट और दोगुने टोल टैक्स भरने से बचें।

Recommended Video

    Fastag Mandatory: किन वाहनों के लिए जरूरी है फास्टैग, जानें इसके बारे में सबकुछ | वनइंडिया हिंदी
    15 फरवरी फास्टैग हुआ अनिवार्य

    15 फरवरी फास्टैग हुआ अनिवार्य

    सोमवार से देशभर के टोल प्लाजा पर फास्टैग अनिवार्य हो गया है। टोल प्लाजा से गुजरने वाली हर गाड़ी के लिए अब फास्टैग अनिवार्य होगा। परिवहन मंत्रालय ने टू व्हीलर छोड़कर सभी वाहनों के लिए 15 फरवरी से फास्टैग को अनिवार्य कर दिया है। वहीं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने साफ कर दिया है कि अब फास्टैग की डेडलाइन भी नहीं बढ़ाई जाएगी। 15 फरवरी से बिना फास्टैग वाली गाड़ियों से डबल टोल टैक्स या जुर्माना भरना होगा।

     15 फरवरी से पूर तरह से लागू होगा फास्टैग

    15 फरवरी से पूर तरह से लागू होगा फास्टैग

    15 फरवरी से सरकार ने 100 फीसदी टोल टैक्स फास्टैग की मदद से वसूलने की तैयारी कर ली है। 15 फरवरी के बाद से सभी टोल प्लाजा पर कैश से टोल टैक्स लेना पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। वर्तमान में 80 फीसदी टोल टैक्स ही फास्टैग में आते हैं। अब सोमवार से पूरी तरह से कैशलेस कर दिया जाएगा। लोगों को फास्टैग लेने में या उसे रिचार्ज करने में परेशान न हो, इसके लिए एनएचएआई ने सारी परेशानियों को दूर कर लिया है। अगर आपकी गाड़ी पर लगा फास्टैग अकाउंट रिचार्ज नहीं है तो आप टोल पर इसे रिचार्ज करा पाएंगे।

     क्या होता है फास्टैग

    क्या होता है फास्टैग

    फास्टैग एक तरह का स्टिकर है, जो गाड़ी की विंडस्क्रीन पर लगाया जाता है। फास्टैग रेडियो फ्रिक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन पर काम करता है। इसी RFID तकनीक के जरिए टोल प्लाजा पर लगे कैमरे क मदद से स्टिकर का बार कोड स्कैन कर लिया जाता है और आपके अकाउंट से टोल टैक्स कट जात है। आपको टोल टैक्स का भुगतान करने के लिए टोल प्लाजा पर रुकने की जरूरत नहीं पड़ती है।

     कहां से खरीद सकते हैं फास्टैग

    कहां से खरीद सकते हैं फास्टैग

    आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से फास्टैग खरीद सकते हैं। आप किसी भी बैंक से NHAI, टोल प्लाजा से, आरटीओ ऑफिस से, रोड ट्रांसपोर्ट ऑफिस से फास्टैग खरीद सकत हैं। इसके अलावा अमेजन, फ्लिपकार्ट और पेटीएम जैसे ऑनलाइन साइटों से आप फास्टैग खरीद सकते हैं। फास्टैग के लिए आपको लाइसेंस और वाहन के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट की कॉपी जमा करनी पड़ती है।

    फास्टैग का महत्व

    फास्टैग का महत्व

    फास्टैग से हर महीने सरकार को 2088.26 करोड़ रुपए की कमाई होती है। इसके मदद से टोल टैक्स की लेनदेन को सरल और टोल प्लाजा पर लगने वाले लंबे जाम को कम करने की कोशिश की जा रही है। फास्टैग की मदद से आपुके अकाउंट से सीधे टोल टैक्स की रकम कट जाती है। टोल प्लाजा पर लगे रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन की मदद से फास्टैग को स्कैन कर टोल टैक्स खाते से कट जाता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+