New Rules from 1st January 2026: 'LPG से लेकर CNG तक', आज से बदल गए ये नियम
New Rules from 1st January 2026: 1 जनवरी 2026 को नए साल के आगमन के साथ ही कई नए नियम भारत में लागू हो गए हैं, जो सीधा लोगों की जेब पर असर डालेंगे। गुरुवार सुबह कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं वैसे ही यूपीआई को लेकर भी बदलाव हुए हैं, जिसके बारे में हर किसी को जानना बहुत जरूरी है क्योंकि जानकारी ही बचाव हैं, तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज से क्या-क्या नियमों में बदलाव हुए हैं।

UPI के New Rules अब और सख्त
1 जनवरी से UPI और डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म (जैसे PhonePe, Google Pay, Paytm आदि) के लिए सख्त KYC नियम लागू हो गए जिससे ऑनलाइन फ्रॉड में कमी आएगी।
अब इस नियम के तहत उपयोगकर्ताओं कोवेरिफिकेशन की प्रक्रिया से गुजरना होगा। अगर आपका UPI किसी भी बैंक/एप के साथ लिंक नहीं है या KYC अधूरा है, तो उसे जल्द पूरा कर लें ताकि भुगतान में परेशानी न हो।
LPG गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव
1 जनवरी से LPG गैस सिलेंडरों का मूल्य रिवाइज किया गया है, आज कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 111 रुपये बढ़ाए गए हैं, जबकि घरेलू एलपीजी के दाम में कोई इजाफा नहीं हुआ है।
CNG-PNG के दाम
देशभर में सीएनजी की कीमत में लगभग 3 रुपये की कटौती की गई है तो वहीं पीएनजी में 0.70 रुपये की गिरावट की गई है। यह फैसला उन परिवारों के लिए अच्छा है जो रोजमर्रा के उपयोग के लिए PNG का उपयोग करते हैं।
PAN-आधार लिंकिंग (New Rules from 1st January 2026)
PAN-आधार लिंकिंग की डेडलाइन अब समाप्त हो गई है., अगर लिंक नहीं है तो PAN निष्क्रिय हो सकता है।
8वां वेतन आयोग का New Rules
8वां वेतन आयोग लागू होने की तैयारी, जिससे सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में बदलाव संभव है। आपको बता दें कि सातवें वेतन आयोग का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो गया है इसलिए टेक्निकली 8वां वेतन लागू हो गया है इसलिए सैलरी को लेकर ऐलान कभी भी संभव है।
राशन कार्ड में बदलाव
राशन कार्ड धारकों के लिए नई व्यवस्थाएं लागू हुई हैं, जिससे लोगों अधिक सुविधा मिल पाए, इसके नए नियम लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications