केंद्रीय कर्मचारियों के लिए नया आदेश, सस्ते फ्लाइट टिकट करें बुक, 21 दिन पहले करें बुकिंग
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए नया आदेश, सस्ते फ्लाइट टिकट करें बुक, 21 दिन पहले करें बुकिंग
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए निर्देश जारी किया है। वित्त मंत्रालय ने केंद्रीय कर्मचारियों के ट्रैवल से संबंधित नए दिशानिर्देश जारी किया है। नए आदेश के मुताबिक सरकारी कर्मचारिय़ों के फिजूलखर्ची को रोकने की कोशिश की गई है। जिसके तहत अलग-अलग विभागों से जुड़े अफसर और कर्मचारियों को सस्ते फ्लाइट टिकट बुक करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं उन्हें 21 दिन पहले बुकिंग करने का आदेश दिया गया है। इतना ही इससे संबंधित जानकारी मंत्रालय के साथ शेयर करनी होगी।

वित्त मंत्रालय ने कहा है कि कर्मचारियों को पहले से ही तय यात्रा के के लिए टिकट बुक करानी चाहिए। वहीं सरकारी कर्मचारियों को बेवजह के टिकट कैंसलेशन से बचने की हिदायत दी गई है। वहीं अगर कर्मचारियों द्वारा टिकट यात्रा से कम से कम 24 घंटे पहले कैंसिल नहीं किया गया तो उन्हें इससे संबंधित लिखित स्पष्टीकरण विभाग में देना होगा।
वहीं खर्च को कम करने के लिए उन्हें नॉन स्टॉप फ्लाइट में टिकट बुकिंग को प्राथमिकता देने को कहा गया है। वहीं कर्मचारियों को डिजिटल बुकिंग करने को कहा गया है। दरअसल सरकार अब अपने अतिरिक्त वित्तीय खर्चों को कम करने के लिए ये आदेश जारी किया है।












Click it and Unblock the Notifications