भारत के बाद अब नेपाल में भी लैब टेस्‍ट में फेल हुए बाबा रामदेव की पतंजलि के प्रोडक्‍ट्स

नेपाल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने पतंजलि के छह उत्पादों को वापस भेजने को कहा हैं। दूसरी तरफ सरकार ने देशभर में दुकानदारों से इन उत्पादों को ना बेचने की अपील की है।

नई दिल्‍ली। योग गुरू के बाद अब बिजनेसमैन बनकर शुद्धता की बात करने वाले बाबा रामदेव को करारा झटका लगा है। भारत के बाद अब नेपाल में भी उनकी कंपनी पतंजलि के प्रोडक्‍ट्स क्‍वालिटी टेस्‍ट में फेल हो गए हैं। खबर के मुताबिक नेपाल में पतंजलि के 6 मेडिकल प्रोडक्ट लैब टेस्ट में फेल हुए हैं।

भारत के बाद अब नेपाल में भी लैब टेस्‍ट में फेल हुए बाबा रामदेव की पतंजलि के प्रोडक्‍ट्स

इसके बाद वहां की सरकार ने पतंजलि उत्पादों की खपत पर तत्काल रोक लगा दी है। नेपाल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने पतंजलि के छह उत्पादों को वापस भेजने को कहा हैं। दूसरी तरफ सरकार ने देशभर में दुकानदारों से इन उत्पादों को ना बेचने की अपील की है।

क्‍वालिटी टेस्‍ट में फेल हुए प्रोडक्‍ट्स

  1. पतंजलि आमला चूर्ण (बैच नं AMC067)
  2. दिव्य गैस हर चूर्ण (बैच नं A-GHCI31)
  3. बहुची चूर्ण (बैच नं BKC 011)
  4. त्रिफला चूर्ण (बैच नं A-TPC151)
  5. अश्वगंधा (बैच नं AGC 081)
  6. अद्विया चूर्ण (बैच नं DYC 059)

आपको बता दें कि इससे पहले आरटीआई के तहत मिली जानकारी के अनुसार योग गुरु बाबा रामदेव की कंपनी 'पतंजलि' के कई उत्‍पाद उत्‍तराखंड की एक लैब द्वारा किए गए क्‍वालिटी टेस्‍ट में फेल हो गए थे। हिन्‍दुस्‍तान टाइम्‍स की रिपोर्ट के अनुसार, सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत मिले जवाब में यह जानकारी दी गई। इसके अनुसार, हरिद्वार की आयुर्वेद और यूनानी कार्यालय में हुई जांच में करीब 40 फीसदी आयुर्वेद उत्‍पाद, जिनमें पतंजलि के उत्‍पाद भी शामिल हैं, मानक के मुताबिक नहीं पाए गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+