Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

National Youth Day 2024: युवाओं को आत्मनिर्भर बनाती स्कीम PMMY, ऐसे मिलेगा बिना सिक्योरिटी 10 लाख तक लोन

हाइलाइट्स

  • क्या है प्रधानमंत्री मुद्रा योजना
  • कैसे मिलता है इस योजना के तहत लोन
  • PMMY के लिए एलिजिबिलिटी
  • क्या हैं PMMY के फायदे

National Youth Day 2024: हर साल आज यानी 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। किसी भी देश का भविष्य उसके युवाओं के हाथों में होता है। अगर युवा अपनी शक्ति और क्षमताओं का सही इस्‍तेमाल करें, तो जीवन में ऐसा कुछ भी नहीं है, जो वो हासिल नहीं कर सकते।

PMMY

भारत सरकार युवाओं को सशक्‍त और आत्‍मनिर्भर बनाने के लिए कई तरह की स्‍कीम चला रही है। आज राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर आइए जानते हैं इन स्‍कीम्‍स में से एक प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के बारे में...

क्या है प्रधानमंत्री मुद्रा योजना?
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (Pradhan Mantri Mudra Yojana- PMMY) वैसे युवा जो बेरोजगार हैं और अपना रोजगार शुरू करना चाहते हैं या छोटे कारोबारी जो अपने रोजगार को और बढ़ाना चाहते हैं, उन्हें इस स्‍कीम के तहत 10 लाख तक का लोन दिया जाता है। ये योजना साल 2015 में शुरू हुई थी। इसके तहत नॉन-कॉरपोरेट और गैर-कृषि कार्यों के लिए लोन लिया जा सकता है। पीएम मुद्रा लोन योजना कोलैटरल फ्री है यानी इस स्‍कीम के जरिए आपको ऐसा लोन मिल जाता है जिसमें कोई सिक्‍योरिटी नहीं देनी होती है।

यह भी देखें: PM Modi News: PM मोदी का महाराष्ट्र दौरा, श्री कालाराम मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद किया NYF का उद्घाटन

कैसे मिलता है लोन?
इस योजना के तहत तीन कैटेगरी में लोन मिलता है। PMMY के जरिए अगर आप लोन लेना चाहते हैं तो किसी भी सरकारी-प्राइवेट बैंकों के साथ क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, स्मॉल फाइनेंस बैंक, नॉन फाइनेंशियल कंपनी में लोन के लिए अप्‍लाई कर सकते हैं। कैटेगरी के हिसाब से लोन की राशि की लिमिट बनाई गई है।

  • शिशु लोन- इस कैटेगरी में 50 हजार रुपए तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
  • किशोर लोन- इस कैटेगरी के तहत 5 लाख तक का लोन दिया जाता है।
  • तरुण लोन- इस कैटेगरी में 10 लाख रुपए तक की राशि लोन के तौर पर प्रदान की जाती है।

यह भी देखें: PM मोदी ने सभी को दी राष्ट्रीय युवा दिवस की बधाई, कहा-स्वामी विवेकानंद के संदेश युगों-युगों तक प्रेरित करेंगे

PMMY के लिए एलिजिबिलिटी
इस योजना के तहत जो भी व्‍यक्ति अपना व्‍यवसाय शुरू करना चाहता है, वो लोन के लिए अप्‍लाई कर सकता है। अगर आप मौजूदा कारोबार को आगे बढ़ाना चाहते हैं, तो भी लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। लोन के लिए अप्लाई करने के लिए कुछ जरूरी शर्तें पूरा करना अनिवार्य है।

  • लोन के लिए अप्‍लाई करने वाला व्‍यक्ति भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • अप्‍लाई करने वाले व्‍यक्ति की बैंक डिफॉल्‍ट हिस्‍ट्री नहीं होनी चाहिए।
  • जिस भी कारोबार के लिए मुद्रा लोन लेना हो, वह कॉरपोरेट संस्था नहीं होनी चाहिए।
  • लोन के लिए अप्‍लाई करने वाले का बैंक में अकाउंट होना चाहिए।
  • लोन के लिए अप्‍लाई करने वाले की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए।

यह भी देखें: Ram Mandir: अपनी तनख्वाह से लगाते थे भोग, जानें रामलला की सेवा में 3 दशक से लगे मुख्य पुजारी की कहानी

क्या हैं PMMY के फायदे?

  • इस योजना के जरिए आप अपनी जरूरत के हिसाब से 50 हजार रुपए से लेकर 10 लाख तक का लोन ले सकते हैं। लोन कोलैटरल फ्री होता है, साथ ही इस पर किसी तरह की प्रोसेसिंग फीस भी नहीं लगती है।
  • इस स्‍कीम के तहत मिलने वाले लोन के भुगतान की कुल अवधि 12 महीने से लेकर 5 साल तक की होती है। लेकिन अगर आप इसे 5 सालों में नहीं चुका पाते हैं, तो इसकी अवधि को 5 साल आगे तक भी बढ़वा सकते हैं।
  • आपको मिले लोन की पूरी रकम पर ब्याज नहीं लगता है। सिर्फ उस रकम पर ब्याज लिया जाता है जो आपने मुद्रा कार्ड के जरिए निकालकर खर्च की है।
  • पार्टनरशिप में बिजनेस करने वाले भी मुद्रा योजना के जरिए लोन ले सकते हैं। इसमें तीन कैटेगरी में लोन मिलता है। कैटेगरी के हिसाब से ब्‍याज दर अलग-अलग रहती है।

यह भी देखें: राम मंदिर के उद्घाटन से पहले PM मोदी ने शुरू किया 11 दिन का विशेष अनुष्ठान, बताया क्या करने वाले हैं?

कैसे करें अप्‍लाई?

  • मुद्रा योजना की आधिकारिक वेबसाइट mudra.org.in पर जाएं।
  • होम पेज पर तीन तरह के लोन शिशु, किशोर और तरुण सामने आएगा, आप अपने हिसाब से कैटेगरी का चुनाव करें।
  • एक नया पेज खुलेगा यहां से आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके फॉर्म का प्रिंट निकाल लें।
  • आवेदन फॉर्म को सही से भरें। फॉर्म में कुछ कागजात की फोटोकॉपी मांगी जाएगी जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, स्‍थायी और बिजनेस के पते का प्रूफ, इनकम टैक्स रिटर्न और सेल्फ टैक्स रिटर्न की कॉपी और पासपोर्ट साइज फोटो इत्यादि को अटैच कर दें।
  • इस आवेदन फॉर्म को अपने नजदीकी बैंक में जमा करें। बैंक आपके आवेदन को वेरिफाई करेगा और इसके 1 महीने के भीतर लोन आवंटित किया जाएगा।
  • ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए यूजर नेम और पासवर्ड बनाना होगा। उसकी मदद से मुद्रा लोन वेबसाइट पर लॉगिन होगा। यहीं पर आप ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

यह भी देखें: राष्ट्रीय युवा दिवस: मध्य प्रदेश के रायसेन में तीन हजार बच्चों ने किया सामूहिक सूर्य नमस्कार

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+