राष्ट्रीय युवा दिवस: मध्य प्रदेश के रायसेन में तीन हजार बच्चों ने किया सामूहिक सूर्य नमस्कार
रायसेन के स्थानीय खेल मैदान में आज सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 3 हजार से अधिक स्कूली बच्चों ने भाग लिया और स्थानीय विधायक डॉ प्रभु राम चौधरी और जिला पंचायत के अध्यक्ष यशवंत मीणा भी हुए शामिल।
Raisen News: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 12 जनवरी को शहर के खेल मैदान में जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 3000 से अधिक स्कूली बच्चों, ने भाग लिया।
सूर्य नमस्कार कार्यक्रम के पूर्व राष्ट्रगीत वंदेमातरम और मध्यप्रदेश गान हुआ। इसके बाद सूर्य नमस्कार की आवश्यकता और उसके लाभ बताये गये। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव रेडियो लाईव के माध्यम से जुड़े।

पहले मध्य प्रदेश गान के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव के संदेश को सुना उसके बाद सभी बच्चों सहित अधिकारियों ने सामूहिक सूर्य नमस्कार में भाग लिया वहीं स्थानीय विधायक ने कहा कि हम सभी को स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों पर चलना चाहिए उन्होंने देश का नाम रोशन किया है। हम सभी को स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों पर चलकर उनका पालन करना चाहिए।
आपको बता दे की सामूहिक सूर्य नमस्कार में जिला पंचायत की कार्यपालक अधिकारी अंजू पवन भदौरिया उप निर्वाचन अधिकारी अमृता गर्ग सहित एडीएम अभिषेक एसडीएम मनोज सिंह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार भी शामिल हुये।












Click it and Unblock the Notifications