कर लीजिए कैश का इंतजाम, क्योंकि अगले 2 दिन तक है बैकों की हड़ताल

नयी दिल्ली। अगर आप अगले दो दिनों में बैंक का कोई काम करने वाले हैं तो आपको बता दें कि आपको बैंक के काम के लिए अगले 2 दिन तक का इंतजार करना होगा। दरअसल अगले दो दिनों तक बैंकों की हड़ताल है। 12 और 13 जुलाई को सरकारी बैंकों की देशव्यापी हड़ताल है।

cash

कारण

दरअसल भारतीय स्‍टेट बैंक के साथ उसके सहयोगी बैंकों के विलय और आईडीबीआई बैंक के निजीकरण का विरोध करने के लिए बैंक कर्मचारी दो दिन की हड़ताल पर जा रहे हैं। अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ के मुताबिक बैंककर्मियों ने अगले मंगलवार और बुधवार को हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। उनके मुताबिक एसबीआई के साथ उसके सहयोगी बैंकों के विलय और आईडीबीआई के निजीकरण का विरोध कर रहे कर्मचारियों को प्रबंधन ने कोई ठोस प्रस्ताव नहीं दिया गया, जिसके बाद हमने हड़ताल पर जाने का फैसला किया है।

क्या होगा असर

एसबीआई के पांच सहयोगी बैंकों के 45,000 कर्मचारियों इस हड़ताल में शामिल होंगे। सभी बैंक कर्मचारी 12 जुलाई और 13 हड़ताल को पर रहेंगे। जिसकी वजह से बैंकों का काम पूरी तरह से ठप्प रहेगा। बैंकों की हड़ताल की वजह से एटीएम में पैसों की कमी भी हो सकती है। ऐसे में आप अपने घर में कैश का इंतजाम कर लें। इसके अलावा चेक क्लियरेंस, बैंक की शाखाओं में कैश डिपॉजिट और विथड्रॉल सुविधाएं भी प्रभावित होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+