Mutual Fund: सिर्फ 30,000 रुपए की SIP से हर साल मिल सकते हैं 1 करोड़ रुपए, जानिए निवेश का जबरदस्त फंडा
1 Crore every Year with 30000 monthly SIP: शेयर बाजार में पैसा कमाना बहुत ही आसान है, लेकिन इसके लिए दो बड़ी शर्त है, पहली कि आपको कंपनी की बिजनेस को समझना आता हो और दूसरा कि आपके अंदर अनुशासन व धैर्य हो। हालांकि यह कहने में बहुत ही आसान है लेकिन करने में सबसे मुश्किल है।
यही वजह है कि जिन लोगों को शेयर बाजार की समझ नहीं होती है और उन्हें कंपनी की बैलेंस शीट वगैरह को समझना नहीं आता है वो म्युचुअल फंड में निवेश करते हैं। लेकिन म्युचुअल फंड की भी खासियत यह है कि जितनी लंबी अवधि तक आप बाजार में रहते हैं उतना ही अधिक रिटर्न आपको मिलता है।

अनुशासन और धैर्य
म्युचुअल फंड में मंथली एसआईपी के जरिए आप हर साल एक करोड़ रुपए तक का रिटर्न हासिल कर सकते हैं। जी हां,चौंकिए मत, ऐसा संभव है, बशर्ते आप जरूरी बातों का खयाल रखें। इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कैसे हर साल एक करोड़ रुपए तक का रिटर्न हासिल करें, इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
इन बातों का ध्यान रखना जरूरी
आप अपनी मासिक एसआईपी को बिना ब्रेक जारी रखते हैं
आप अपने फंड से कोई पैसा नहीं निकालते हैं
अनुशासन और धैर्य बनाए रखें
12 साल में एक करोड़ का फंड
अगर एसआईपी के माध्यम से इंडेक्स फंड में निवेश की बात करें तो पिछले 10 वर्षो में औसतन 12-13 फीसदी का रिटर्न मिला है। लिहाजा। लिहाजा हर महीने 30 हजार रुपए की एसआईपी करके निवेश को एक करोड़ रुपए तक बढ़ाया जा सकता है।
अगर 12 वर्षों तक आप 30 हजार रुपए की एसआईपी हर महीने करते हैं तो यह एक करोड़ रुपए से ऊपर का फंड हो जाएगा। इसके पीछे की बड़ी वजह है कंपाउंडिंग यानि चक्रवृद्धि दर से रिटर्न।
इंडेक्स फंड में 12 वर्षों तक हर महीने 30 हजार रुपए की एसआईपी से आप कुल 10298947 रुपए हासिल कर सकते हैं। लेकिन इस एक करोड़ रुपए के निवेश और एसआईपी को अगर आप 12 वर्षों के बाद भी जारी रखते हैं तो अगले 4.4 वर्षों में आपका कुल फंड दो करोड़ रुपए को पार कर जाएगा। शर्त यह है कि आप अभी भी 30 हजार रुपए की एसआईपी को जारी रख रहे हैं।
12 साल के बाद रिटर्न की रफ्तार जबरदस्त
अगर 12 वर्ष के बाद भी आप कोई पैसा निकालते नहीं हैं और हर महीने 30 हजार रुपए की एसआईपी को जारी रखते हैं, आपका 10298947 का फंड 4.4 वर्षों में 20313943.84 रुपए में तब्दील हो जाएगा। इस एसआईपी को अगले 2.8 वर्ष तक जारी रखते हैं तो 20313943.84 रुपए का आपका फंड 30384207.80 रुपए में तब्दील हो जाएगा।
आगे भी इस फंड और एसआईपी अगर आप 2.05 वर्ष के लिए जारी रखते हैं तो 30384207.80 का आपका फंड 40446874.75 रुपए में तब्दील हो जाएगा।
जिसके बाद अगले 1.63 वर्ष में 40446874.75 रुपए का आपका फंड 50586088.08 रुपए में तब्दील हो जाएगा। अगले 1.37 वर्ष में 50586088.08 रुपए का आपका फंड 60926393.85 रुपए में तब्दील हो जाएगा। अगले 1.15 वर्ष में आपका 60926393.85 रुपए 71138089.73 रुपए में तब्दील हो जाएगा। जबकि अगले एक वर्ष में आपको एक करोड़ रुपए से अधिक का फंड मिलेगा।
13% के औसत रिटर्न से 30 हजार रुपए की SIP पर रिटर्न
12 वर्ष में 10298947 रुपए
16.4 वर्ष में 20313943.84 रुपए
19.2 वर्ष में 30384207.80 रुपए
21.25 वर्ष में 40446874.75 रुपए
22.88 वर्ष में 50586088.08 रुपए
24.5 वर्ष में 60926393.85 रुपए
25.4 वर्ष में यह 71138089.73 रुपए
25.4 वर्ष में 81339700.59 रुपए
12 वर्षों के बाद रिटर्न
4.4 वर्ष में एक करोड़ औसतन
2.8 वर्ष में एक करोड़ औसतन
2.05 वर्ष में एक करोड़ औसतन
1.63 वर्ष में एक करोड़ रुपए औसतन
1.37 वर्ष में एक करोड़ रुपए औसतन
1.15 वर्ष में एक करोड़ रुपए औसतन
1 वर्ष में 1 करोड़ रुपए औसतन












Click it and Unblock the Notifications