IRCTC का धमाकेदार ऑफर: बिना बिना पैसे दिए बुक करें रेल टिकट, जानें बुकिंग का तरीका
IRCTC का ऑफर:बिना बिना पैसे दिए बुक करें रेल टिकट, जानें बुकिंग का तरीका
नई दिल्ली। अगर आप ट्रेन से सफर करके हैं तो ये खबर आपके लिए खास है। IRCTC ने ट्रेन टिकट बुकिंग का बेहतरीन ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत आप बिना पैसा दिए टिकटों की बुकिंग कर सकते हैं। इस ऑफर का लाभ उन्हें सबसे ज्यादा मिलेगा जो तत्काल टिकट रिजर्वेशन का पैसा चुकाने में असमर्थ हैं। मतलब ये कि आप पैसे ना होने पर भी रेल टिकटों की बुकिंग कर सकते हैं। आइए जानें क्या है तरीका...

बिना पैसा दिए बुक करें ट्रेन टिकट
रेलवे के इस खास ऑफर के तहत आपकों टिकट बुकिंग के लिए तुरंत भुगतान करने की जरूरत नहीं होती है। आप टिकट लेने के बाद 14 दिनों तक किराए का भुगतान कर सकते हैं। रेलवे ने ई-पे लेटर (ePayLater) सर्विस की शुरुआत की है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरशन (IRCTC) के इस ऑफर में आपको टिकट बुकिंग के तुरंत बाद टिकट किराए का भुगतान करने की अनिवार्यता नहीं होती है। आप 14 दिन के भीतर कभी भी किराए का भुगतान कर सकते हैं।

क्या है आईआरसीटीसी की ePayLater स्कीम
IRCTC के इस स्कीम के तहत कोई भी ग्राहक IRCTC की वेबसाइट से बिना पेमेंट किए ऑनलाइन टिकट बुक सकता है। आपको टिकट किराए का भुगतान 14 दिनों बाद करना होगा। हालांकि इस सेवा का लाभ उठाने के लिए आपको 3.5 पर्सेंट सर्विस चार्ज देना होगा, लेकिन अगर आप 14 दिन के भीतर ही किराए का पेमेंट कर देते हैं तो आपको कोई अतिरिक्त ब्याज नहीं देना होगा।

कैसे उठा सकते हैं लाभ
इस सुविधा का लाभ आप IRCTC अकाउंट से टिकट बुकिंग कर उठा सकते हैं। आप अपने क्रेडिट सीमा के भीतर की टिकट बुकिंग कर पेमेंट 14 दिनों के बाद कर सकते हैं। अगर आप पेमेंट में देरी करते हैं तो क्रेडिट लेस हो जाएंगे जिसके बाद आप इस सुविधा का लाभ नहीं उठा सकते हैं। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस समझें:
- सबसे पहले IRCTC अकाउंट में लॉगिन करें।
- जहां कि टिकट बुक करनी है उसकी डिटेल भरकर ट्रेन का चुनाव कर बुक नाउ ऑप्शन पर क्लिक करें।
- बुक नाउ करते ही नया पेज खुलेगा जिसमें आपको पैसेंजर की डिटेल और कैप्चा कोड भरना होगा।
- इसे भरने के बाद नेक्सट बटन पर क्लिक करें और पेमेंट की मांगी गई डिटेल भरें।
- आप क्रेडिट, डेबिट, BHIM App, नेट बैंकिंग विक्लप का चुनाव कर ePayLater का ऑप्शन चुनें।
- ePayLater पर क्लिक करते ही आपको रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
- इसके लिए आप www.epaylater.in पर जाकर भी रजिस्ट्रेशन कराएं।
- ऐसा करते ही आपके सामने बिल पेमेंट का ऑप्शन खुलेगा, जिसकों चुनने के बाद आपको बिना पेमेंट किए ट्रेन टिकट की बुकिंग कर सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications