ट्रेन टिकट को लेकर रेलवे का नया नियम! यात्रा से पहले जानना जरूरी
नई दिल्ली। ट्रेन टिकटों को लेकर भारतीय रेलवे नए नियम को लाने की तैयारी कर रहा है। रेलवे ने ट्रेन टिकटों के साथ-साथ स्टेशनों की दशा सुधारने के लिए 100 दिन का एजेंडा तैयार किया है। नए नियम के मुताबिक आप बिना टिकट के रेलवे स्टेशनों के भीतर नहीं इंट्री कर सकते हैं। रेलवे ने स्टेशनों पर भीड़ को कंट्रोल करने के साथ-साथ यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर ये नियम बनाने की दिशा में काम किया है।

रेलवे का नया आदेश
रेलवे के नए नियम के मुताबिक बिना टिकट के रेलवे स्टेशन के अंदर जाना संभव नहीं होगा। रेलवे स्टेशनों पर भीड़ को कंट्रोल करने के साथ- साथ यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए वहां जल्द ही एयरपोर्ट जैसा एंट्री और एग्जिट की व्यवस्था की जाएगी। इस दिशा में काम करने के लिए रेलवे ने 100 दिन का एजेंडा तैयार कर लिया है।

रेलवे का नया प्लान
- रेलवे स्टेशन पर इंट्री-एग्जिट के लिए एयरपोर्ट जैसी व्यवस्था।
- सभी A और A1 कैटोगरी के स्टेशनों पर ऑटोमेटेड गेट
- बिना टिकट के रेलवे स्टेशन के अंदर प्रवेश वर्जित
- रेलवे सभी स्टेशनों पर wifi सर्विस देना
- A1 कैटगरी के रेलवे स्टेशनों को मॉर्डनाइज करना

कौन-कौन से स्टेशन होंगे शामिल
रेलवे ने अपने 100 दिन के एजेंडे में स्टेशनों के कायाकल्प की दिशा में काम करने की तैयारी कर ली है, जिसमें सूरत, रायपुर, दिल्ली कैंट और रांची जैसे स्टेशन शामिल किए गए हैं। इसकी शुरुआत हबीबगंज और गांधीनगर रेलवे स्टेशनों से लोगी। इसके बाद दिल्ली और मुम्बई के स्टेशनों पर भी भी ये व्यवस्था लागू की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications