अगर चेक से निकालते हैं पैसा तो जरूर पढ़ें ये खबर, बदला नियम
नए नियम के मुताबिक अब चेक क्लीयरिंग के लिए भेजने के बजाय स्कैन करके दिल्ली ग्रिड को भेजे जाएंगे। दिल्ली से हरी झंडी मिलने के बाद भुगतान होगा। ऐसा होने से अब चेक क्लीयरिंग में कम वक्त लगेगा।
नई दिल्ली। क्या आप चेक से पैसा निकालते हैं? अगर हां तो चेक ट्रांजेक्शन का ये नया नियम आपको जानना बेहद जरूरी है। दरअसल चेक ट्रांजेक्शन के नियम में बदलाव किया गया है। यानी अब चेक से पैसा निकालने के नियमों में बदलाव किया गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि नोटबंदी के बाद चेक से पैसे निकालने में काफी बढ़ोतरी हुई। नोटबंदी के बाद चेक के माध्यम से पैसे निकालने में करीब तीन गुणा बढ़ोतरी की गई। ऐसे में चेक के जरिए होने वाली धोखाधड़ी को रोकने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने इस और अधिक तेज और सुरक्षित बनाया है।

नए नियम के मुताबिक अब चेक क्लीयरिंग के लिए भेजने के बजाय स्कैन करके दिल्ली ग्रिड को भेजे जाएंगे। दिल्ली से हरी झंडी मिलने के बाद भुगतान होगा। ऐसा होने से अब चेक क्लीयरिंग में कम वक्त लगेगा। यानी आपको चेक के जरिए पैसा जल्दी मिल सकेगा। इस नए सिस्टम के बाद बैंक में चेक जमा होने के अगले ही दिन उसका भुगतान हो सकेगा।
नए नियम के मुताबिक आपके द्वारा बैंक में कैश ट्रांजेक्शन के लिए जमा कराया गया चेक अब क्लीयरेंस के लिए दिल्ली नहीं जाएगा। ग्रिड इन- कोडिंग के बाद फंड सेटलमेंट के लिए सेंट्रलाइज क्लीयरिंग प्रोसेसिंग सेंटर के पास जाएगा। इससे चेकों की वहीं से क्लीयरिंग होने लगेगी।वहीं सबसे अहम बात कि किसी भी धोखाधड़ी से बचने के लिए रिजर्व बैंक के विंग नेशनल पेमेंट कार्पोरेशन ऑफ इंडिया की नजर रहेगी।
इतना ही नहीं रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 20 मार्च से नॉन सीटीएस चेक यानी पुरानी चेकबुक को भी अमान्य कर दिया है। यानी पुरानी चेकबुक के जरिए आप 20 मार्च के बाद से कैश ट्रांजेक्शन नहीं कर सकेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि पुरानी चेकबुक सिक्योरिटी के लिहाज से ठीक नहीं हैं।
दरअसल पुराने चेकों पर नए चेक की तरह सीटीएस चेक जैसा इनविजिबल कोड नहीं होता है, जिसकी वजह से उसे क्लीयरेंस में उसे वक्त लगता है। ऐसे में चेक ट्रांजेक्शन को अधिक तीव्र बनाने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने कई बदलाव कर दिए हैं।
-
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी'












Click it and Unblock the Notifications