Must Read: 1 जुलाई से बदल गए बैंकों से जुड़े ये नियम, कैश निकालना होगा महंगा, बदल जाएंगे ये कोड

Must Read: 1 जुलाई से बदल जाएंगे बैंकों से जुड़े ये नियम, कैश निकालने से लेकर चेकबुक तक होगा महंगा, बदल जाएंगे ये कोड

नई दिल्ली, जून 29। नए महीने की शुरुआत होते ही बैंकों से जुड़े कई नियमों में बदलाव हो गया। आपके खाते से जुड़े नियम बदल गए। बैंक खाते या ATM से कैश निकालने से लेकर बैंक के IFSC कोड तक बदल गए हैं। । वहीं बैंक से नया चेकबुक लेना भी 1 जुलाई से महंगा हो गया। यानी 1 जुलाई से बैंकिंग सेक्टर से जुड़े नियमों में बदलाव हो चुके हैं। ऐसे में इन नियमों की जानकारी नहीं होने पर आपकी मुश्किल हो सकती है।

1 जुलाई से बदल जाएंगे ये नियम

1 जुलाई से बदल जाएंगे ये नियम

1 जुलाई से बैंकिंग सेक्टर में कई बदलाव होने वाले हैं। बैंकों की सर्विस चार्ज बदलने जा रहा है. वहीं केनरा बैंक में विलय होने के बाद सिडिंकेट बैंक के IFSC कोड में भी बदलाव आ जाएगा। वहीं SBI और एक्सिस बैंक के एटीएम से तय सीमा के बाद कैश निकालने पर अब पहले से ज्यादा चार्ज बढ़ा दिया है। वहीं चेकबुक के शुल्क में भी बढ़ोतरी हुई है।

 बदल जाएगा IFSC कोड

बदल जाएगा IFSC कोड

1 जुलाई से केनरा बैंक में विलय हो चुके सिंडिकेट बैंक का आईएफएससी कोड बदल जाएगा। आपको बता दें कि ऑनलाइन ट्रांजैक्शन या लेनदेन के लिए इस कोड की जरुरत पड़ती है। बिना आईएफएससी कोड के आप NEFT, RTGS जैसे ट्रंजैक्शन नहीं कर पाएंगे। 1 जुलाई से इन ग्राहकों के लिए नया आईएफएससी कोड ही मान्य होगा। सिंडिकेट बैंक के ग्राहक पुराने कोड से कोई लेनदेन नहीं कर पाएंगे।

 1 जुलाई से कैश निकालना होगा महंगा

1 जुलाई से कैश निकालना होगा महंगा

अगर आपका खाता देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई में है तो आपके लिए 1 जुलाई से कैश निकालना महंगा होगा। 1 जुलाई से तय सीमा के बाद अगर बैंक की शाखा में जाकर या एटीएम से कैश निकालते हैं तो आपको प्रति ट्रांजैक्शन 15 रुपए प्लस जीएसटी लगेगा। आपको बता दें कि एसबीआई के ग्राहक ब्रांच या एटीएम जाकर 4 बार फ्री कैश निकाल सकेंगे।

 चेकबुक के चार्ज में भी बढ़ोतरी

चेकबुक के चार्ज में भी बढ़ोतरी

1 जुलाई से एसबीआई से बीएसबीडी खाताधारकों के लिए चेकबुक के शुल्क में बदलाव होने जा रहा है। 1 तारीख से 10 लीव वाली चकबुक के लिए 40 रुपए प्लस जीएसटी, 25 पन्नों वाले चेकबुक के लिए 75 रुपए प्लस जीएसटी देना होगा तो वहीं इमरजेंसी चेकबुक के लिए 10 पन्नों वालों के लिए 50 रुपए प्लस जीएसटी चार्ज देना होगा। आपको बता दें कि बैंक ने वरिष्ठ नागरिकों को छूट दी है।

 एक्सिस बैंक के ग्राहक ध्य़ान दें

एक्सिस बैंक के ग्राहक ध्य़ान दें

1 जुलाई से एक्सिस बैंक बैंक के ग्राहकों के लिए नियम बदल जाएंगे। बैंक ने SMS अलर्ट चार्ज को बढ़ा दिया है। एसएमस अलर्ट सर्विस के लिए बैंक ने शुल्क बढ़ा दिया है। इसके लिए 1 जुलाई से लोगों को महीने का अधिकतम 25 रुपए चुकाना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+