Happy New Year 2020: नए साल में पड़ेगी महंगाई की मार, महंगी होंगी ये चीजें

Happy New Year 2020: नए साल में पड़ेगी महंगाई की मार, महंगी होंगी ये चीजें

नई दिल्ली। नए साल की शुरुआत के साथ ही आपको महंगाई का झटका लगने वाला है। साल 2020 की शुरूआत होते ही कीमत में बढ़ोतरी होगी। रोजमर्रा की चीजें महंगी हो जाएंगी। कंपनियों ने जरूरी वस्तुओं के दाम बढ़ाने की तैयारी कर ली है। इस कीमत बढ़ोतरी के साथ ही आपकी जेब पर बोझ बढ़ेगा और आपके महीने का बजट बिगड़ जाएगा।

 Must Read: Daily Need Goods Price Hike in 2020, Here is the List

इकोनॉमिक्स टाइम्स की खबर के मुताबिक नए साल में जिन चीजों की कीमत में बढ़ोतरी हो सकती है, उसमें आटा, खाद्य तेल , चीनी, दूध समेत कई चीजें शामिल हैं। नए साल में दूध और खाद्य तेलों की कीमत में 12-20 फीसदी तक बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। FMCG कंपनी नेस्ले , पारले और आईटीसी कीमतों में बढ़ोतरी करने के बजाए अपने प्रोडक्ट साइज को घटा देंगी।

वहीं नए साल में दूध की कीमतों में 35 फीसदी इजाफा हो सकता है। वहीं आटा, चीनी ,खाद्य तेल महंगा हो सकता है। इसके अलावा बिस्कुल, नूडल्स, स्नैक नमकीन, फ्रोजन फूड, केक, साबुन और रेडी टू इट प्रोटक्स्ड महंगे हो सकते हैं। कंपनियों का कहना है कि सरकार द्वारा कॉरपोरेट टैक्स में कटौती से उन्हें थोड़ी राहत मिली है, अगर ये राहत नहीं मिली होती तो अब तक कीमतों में इजाफा हो चुका होता। वहीं अगर इलैक्ट्रॉनिक्स सामानों की बात करें तो टीवी की कीमत में 15 से 17 फीसदी बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं रेफ्रिजरेटर्स की कीमत में बढ़ोतरी हो सकती है। इसके अलावा फल, सब्जियां महंगी हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+