काम की खबर: नहीं किया Aadhaar से लिंक, क्या 1 अप्रैल से बेकार हो जाएगा आपका PAN कार्ड?
काम की खबर: नहीं किया Aadhaar से लिंक, क्या 1 अप्रैल से बेकार हो जाएगा आपका PAN कार्ड?
नई दिल्ली, 31 मार्च। वित्तीय वर्ष के आखिरी दिन के साथ ही कई अहम कामों के लिए डेडलाइन खत्म हो रही है। 31 मार्च को आधार को पैन से लिंक करने की डेडलाइन खत्म हो रही है। अगर डेडलाइन के बाद भी आप आधार और पैन कार्ड की लिंकिंग नहीं कर पाएं तो आपके मन में अब ये चिंता सता रही होगी कि 1 अप्रैल 2022 से आपका पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा। अपके मन में सवाल उठ रहे होंगे कि क्या 1 अप्रैल से आपका पैन कार्ड बेकार हो जाएगा? आपके इन सवालों का जवाब हम आपको दे रहे हैं।

नहीं कर पाए पैन कार्ड लिंक?
आपने अब तक अगर आधार को पैन से लिंक नहीं किया तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप पेनेल्टी देकर अपने पैन कार्ड को 2023 तक के लिए सक्रिय रख सकते हैं। आयकर विभाग ने ऐसे लोगों को बड़ी राहत दी है और कहा कि 31 मार्च तक पैन को आधार से लिंक नहीं करने वालों को पेनेल्टी चुकानी होगी। आयकर विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक 31 मार्च, 2022 तक पैन को आधार से नहीं जोड़ने वाले लोगों को 500 रुपए से लेकर 1000 रुपए तक का जुर्माना भरना होगा। इस पेनेल्टी को भरने के बाद आप पैन कार्ड को मार्च, 2023 तक चालू रख सकेंगे।

2023 तक सक्रिय रहेगा आपका पैन कार्ड
आयकर विभाग के मुताबिक करदाता इन जुर्माने को भरने के बाद इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने, रिफंड पाने और अन्य कामों के लिए पैन कार्ड का इस्तेमाल कर सकेंगे। अगर पैन कार्ड धारक अपने पैन कार्ड को आधार से नहीं जोड़ते हैं तो 31 मार्च 2023 के बाद पैन निष्क्रिय हो जाएगा। मतलब ये कि अभी अगर आप अभी अपने पैन कार्ड को लिंक नहीं करते हैं तो पेनेल्टी भरकर इसे सक्रिय रख सकते हैं।

कैसे लिंक करें पैन को आधार से
अगर आप पैन कार्ड को आधार से लिंक करना चाहते हैं तो आसानी से घर बैठे कर सकते हैं। आपको इनकम टैक्स की वेबसाइट पर जाना है और वहां होम पेज के आधार लिंक सेक्शन पर क्लिक करके अपने आधार कार्ड नंबर, पैन कार्ड नंबर और नाम समेत मांगी जा रही सभी जानकारी को सही-सही भरनी है। फिर कैप्चा और आपने मोबाइल पर आए ओटीपी को भरकर इसे लिंक कर देना है। आप SMS भेजकर भी अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications