एक ऐप से करें PAN कार्ड एप्लाई से लेकर PF विड्रॉल जैसे तमाम काम, जानिए UMANG ऐप के बारे में

नई दिल्ली। अगर आपको पैन कार्ड एप्लाई करना है या फिर अपनी पीएफ निकालना चाहते हैं या फिर आपको अपना पासपोर्ट अप्लाई करना है। ऐसे तमाम जरूरी काम के लिए आपको कहीं भागने की जरूरत नहीं है। एक प्लेटफॉर्म पर ही आपको ये सारे कामों को निपटाने की सुविधा मिल रही है। हम बात कर रहे हैं मोदी सरकार द्वारा लॉन्च किए गए ऐप UMANG ऐप की।

 UMANG ऐप में क्या है खास

UMANG ऐप में क्या है खास

मोदी सरकार ने साल 2017 में सरकारी सेवाओं के लिए UMANG ऐप लॉन्च किया था। उमंग ऐप के जरिए आपको तमाम सरकारी सेवाओं का हल एक प्लेटफॉर्म पर मिलता है। इस ऐप के जरिए आपको पैन कार्ड से लेकर आधार कार्ड से जुड़ी सेवाएं मिलती है। 13 भाषाओं में उपलब्ध इस ऐप के जरिए आप अपने पीएफ से जुड़ी सर्विसेज हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा आपको इस ऐप में बिल जमा करने की सुविधाएं मिलती है।

 UMANG ऐप के जरिए पाएं इन सुविधाओं का लाभ

UMANG ऐप के जरिए पाएं इन सुविधाओं का लाभ


UMANG ऐप के जरिए आप PF से जुड़ी कई सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। आप इस ऐप के जरिए अपने पीएफ खाते का बैलेंस चेक कर सकते हैं, पीएफ क्लेम कर सकते हैं और इसके साथ-साथ क्लेम की स्थिति को जान सकते हैं।
आप उमंग ऐप के जरिए ESIC से जुड़ी सर्विसेज का लाभ उठा सकते हैं। आप ईएसआईसी से जुड़ी किसी भी तरह की शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
आप ऐप के जरिए PAN कार्ड से जुड़े काम कर सकते हैं। आप ऐप के My Pan Services के जरिए नया पैन कार्ड एप्लाई कर सकते हैं। अपने पैन कार्ड में सुधार करवा सकते हैं।

 इनकम टैक्स और पासपोर्ट से जुड़ी सेवा

इनकम टैक्स और पासपोर्ट से जुड़ी सेवा

आप उमंग ऐप के जरिए चालान 280 भर सकते हैं। वहीं इसकी स्थिति जान सकते है। आप अपने टैक्स से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

वहीं आप इस ऐप के जरिए पासपोर्ट से जुड़े काम कर सकते हैं। विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनाने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए इसे UMANG ऐप से जोड़ा। आप पासपोर्ट को एप्लाई करपते सकते हैं, उसकी स्थिति जान सकते हैं। अप्वाइंटमेंट की उपलब्धता का पता लगा सकते हैं। इसके अलावा जरूरी दस्तावेजों के बारे में भी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+