Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी ने फिर किया हैरान,मुंबई में कहां पहुंचा रेट? एक्सपर्ट ने दी ये सलाह

Mumbai Gold Silver Rate Today: US ईरान के सीजफायर के बाद भी सोने के भाव में उलटफेर जारी है, शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने के भाव में सुबह 66 रुपये की तेजी देखी गई जिसके बाद इसका रेट 1,53,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोना का भाव इस वक्त 1,51,630 रुपये रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। सोने के रेट ने निवेशकों को हैरान किया हुआ है, चलिए इसी बीच जानते हैं कि मुंबई में सोने का भाव क्या है?

Mumbai Gold Silver Rate Today

Gold Rate Today in Hindi: आज का सोने का भाव इस प्रकार है (IBJA के मुताबिक)

  • सोना 24 कैरेट: 149937 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 22 कैरेट: 137342 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 18 कैरेट: 112453 रुपये प्रति 10 ग्राम

Mumbai Gold Silver Rate Today: मुंबई में क्या है सोने का रेट?

  • मुंबई में सोना 24 कैरेट: ₹151480 प्रति 10 ग्राम
  • मुंबई में सोना 22 कैरेट: ₹138850 प्रति 10 ग्राम
  • मुंबई में सोना 18 कैरेट: ₹113610 प्रति 10 ग्राम

(लोकल ज्वैलर्स के दामों में थोड़ा अंतर संभव है)

Silver Rate Today 10th April 2026 : चांदी के भाव में तेजी

चांदी की कीमतों में गिरावट हुई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव आज 0.07% गिरावट दर्ज की गई है, जिससे इसका भाव 2,43,599 रुपये किलो पहुंच गया है जबकि Goodreturns के मुताबिक च चांदी की कीमत 2,55,000 रुपये किलो हो गई। आइए जानते हैं मुंबई में आज चांदी का रेट कहां पहुंचा है।

  • प्रति 10 ग्राम कीमत: ₹2,550
  • प्रति 100 ग्राम कीमत: ₹25,500
  • प्रति किलोग्राम कीमत: ₹2,55,000

(शहर, ज्वेलर और GST/मेकिंग चार्ज के कारण रेट थोड़ा अलग हो सकता है)

Mumbai Gold Silver Price:क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट?

सोना और चांदी के दाम इन दिनों काफी उतार-चढ़ाव में हैं और इस पर मार्केट एक्सपर्ट्स की अलग-अलग राय सामने आई है। टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए एक्सपर्ट Brian Lan (GoldSilver Central) ने कहा कि 'आने वाले दिनों में भी उतार-चढ़ाव जारी रहेगा तो वहीं गोल्ड 2026 तक और ऊपर जा सकता है इसलिए लोगों को सलाह है कि जल्दबाजी में खरीद/बिक्री न करें।'

डिस्क्लेमर: बताए गए विचार और सुझाव सिर्फ़ अलग-अलग एनालिस्ट या एंटिटी के हैं, वनइंडिया हिंदी किसी भी तरह के कोई निवेश सलाह नहीं देता है देता हैं और ना ही सिक्योरिटीज़ की खरीद या बिक्री के लिए कहता है। सारी जानकारी सिर्फ़ जानकारी देने और एजुकेशनल मकसद के लिए दी गई है और कोई भी निवेश का फ़ैसला लेने से पहले लाइसेंस वाले फ़ाइनेंशियल एडवाइज़र से इसे अलग से वेरिफ़ाई कर लेना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+